Home Himachal Weather प्रदेश के 13 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे, जानें...

प्रदेश के 13 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे, जानें अगले एक हफ्ते का मौसम हाल

182
0
राज्य में 13 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। जबकि तीन स्थानों पर माइनस में है।

हिमाचल प्रदेश में बीते दिनों हुई बारिश और बर्फबारी से ठिठुरन बढ़ने लगी है। राज्य में 13 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। जबकि तीन स्थानों पर माइनस में है। आज राजधानी शिमला व अन्य भागों में धूप खिली हुई है, लेकिन हवा में ठंडक बरकरार है। वहीं सुंदरनगर में घना कोहरा दर्ज किया। 

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पूरे प्रदेश में 13 नवंबर तक माैसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। वहीं अगले 3-4 दिनों में न्यूनम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। हालांकि, अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

शिमला में न्यूनतम तापमान 10.2, सुंदरनगर 8.7, भुंतर 6.4, कल्पा 1.4, धर्मशाला 12.2, ऊना 12.0, नाहन 11.9, केलांग -2.9, पालमपुर 8.0, सोलन 7.4, मनाली 4.1, कांगड़ा 9.0, मंडी 9.6, बिलासपुर 12.5, हमीरपुर 9.2, कुफरी 7.8, कुकुमसेरी -2.4, नारकंडा 6.1 , भरमाैर 10.0, सेऊबाग 5.0, बरठी 10.5, कसाैली 13.0, सराहन 9.7, ताबो -2.4 व  देहरा गोपीपुर में 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here