Home Himachal News ये जैकेट है कुछ खास; हार्ट अटैक आते ही करेगी अलर्ट, लाइव...

ये जैकेट है कुछ खास; हार्ट अटैक आते ही करेगी अलर्ट, लाइव लोकेशन के साथ भेजेगी मैसेज

181
0
हिमाचल प्रदेश में जेएनजीईसी सुंदरनगर के टेक्सटाइल इंजीनियरिंग के प्रशिक्षुओं ने एक ऐसी जैकेट तैयार की है जो हार्ट अटैक आते ही सावधान करेगी। पढ़ें पूरी खबर...

नेक्सेस वीईव स्मार्ट एक उन्नत प्लेटफॉर्म है, इसमें स्मार्ट सेंसर को सीधे कपड़े में एम्बेड किया गया है। यह प्रोजेक्ट स्वास्थ्य और सुरक्षा दोनों क्षेत्रों में उपयोगी सुविधाएं प्रदान करता है। प्रशिक्षुओं ने फेब्रिक और जैकेट के प्रोटोटाइप मानवीय उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए बनाए हैं।

यह प्रणाली हार्ट अटैक, पैनिक अटैक या अन्य ऐसी आपात स्थितियों में बेहद उपयोगी हो सकती है, जहां तुरंत प्रतिक्रिया जीवनरक्षक साबित होती है। इसमें रियल-टाइम हार्ट रेट मॉनिटरिंग, लोकेशन ट्रैकिंग और उपलब्धता अपडेट के साथ आपातकालीन स्थिति में तुरंत एसओएस संपर्कों को अलर्ट किया गया है। जबकि गंभीर स्थिति में ऑटोमेटिक अलर्ट के रियल-टाइम लोकेशन सुरक्षित और प्रमाणित डेटा प्रबंधन भी जुड़ा है। यह जैकेट टेक्सटाइल इंजीनियरिंग के प्रशिक्षुओं आदर्श धीमान, प्रीतंश गोस्वामी, विकर्ष, आस्था और खुशबू और प्रोजेक्ट मेंटर डॉ. प्रिया जसवाल ने विकसित किया है।

उधर, कॉलेज के डायरेक्टर और प्रिंसिपल प्रो. राजीव खंडूजा और टेक्सटाइल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष प्रवीन कुमार ने भी इस प्रोजेक्ट को पूरे देश में एक विस्तृत हेल्थ और इमरजेंसी रिस्पांस सिस्टम के रूप में विकसित होने की संभावनाओं के लिए सराहा है।

यह जैकेट रियल-टाइम हार्ट रेट डेटा प्रदान करती है और एसओएस मॉड्यूल के माध्यम से उपयोगकर्ता के चुने हुए संपर्कों को लाइव लोकेशन के साथ आपात संदेश भेजती है। एक एकीकृत डिजिटल डाटा प्रणाली के साथ यह प्लेटफॉर्म प्रतिक्रिया समय को काफी कम कर देता है। जो गंभीर स्थितियों में अत्यंत महत्वपूर्ण है।- डॉ. प्रिया जसवाल, प्रोजेक्ट मेंटर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here