Home Himachal News हिमाचल में अनोखा मामला: रिटायरमेंट से एक दिन पहले मिला प्रमोशन का...

हिमाचल में अनोखा मामला: रिटायरमेंट से एक दिन पहले मिला प्रमोशन का तोहफा

47
0
36 वर्षों की लंबी सरकारी सेवा के बाद वह सेवानिवृत्त हो रही हैं। वहीं सेवानिवृत्ति से ठीक एक दिन पहले उन्हें पदोन्नति का तोहफा भी मिला।

महिला सामाजिक शिक्षा समन्वयक (एलईएसओ) के पद पर कार्यरत अपर लंबागांव निवासी सुनीता देवी का सेवाकाल शनिवार को एक यादगार संयोग के साथ समाप्त होगा। 36 वर्षों की लंबी सरकारी सेवा के बाद वह सेवानिवृत्त हो रही हैं। वहीं सेवानिवृत्ति से ठीक एक दिन पहले उन्हें पदोन्नति का तोहफा भी मिला। जानकारी के अनुसार सुनीता देवी शनिवार को महिला सामाजिक शिक्षा समन्वयक के पद से सेवानिवृत्त होने वाली हैं। इसी बीच शुक्रवार को उन्हें विकास अधिकारी महिला कार्यक्रम के पद पर पदोन्नत कर दिया गया।

उन्होंने जिला विकास अधिकारी ग्रामीण विकास विभाग हमीरपुर में विकास अधिकारी महिला कार्यक्रम के रूप में कार्यभार भी संभाल लिया। यह अनोखा संयोग रहा कि उच्च पद की जिम्मेदारी संभालने के कुछ ही घंटों बाद शनिवार को वह सेवानिवृत्त हो जाएंगी। इस प्रकार सुनीता देवी ने अपने सेवाकाल का अंतिम दिन एक दिन के लिए ही सही, लेकिन पदोन्नत अधिकारी के रूप में सेवाएं देकर पूरा किया। सुनीता देवी ने लंबागांव खंड मुख्यालय सहित विभिन्न स्थानों पर रहते हुए महिला एवं सामाजिक विकास से जुड़े कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here