Home fraud पुलिस बनकर आया और कर गया वारदात! भुंतर में नेपाली से ठगे...

पुलिस बनकर आया और कर गया वारदात! भुंतर में नेपाली से ठगे 5 हजार, जानें पूरी खबर

64
0
हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में एक व्यक्ति ने नेपाली व्यक्ति से पांच हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित का कहना है कि उसने कुल्लू में रह रहे एक साथी के साथ कांगड़ा में उपचार के लिए जाना था और जेब में पांच हजार रुपये ही बचे थे अब आगे कैसे अपना उपचार करूंगा यह समझ नहीं आ रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

भुंतर कस्बे में एक व्यक्ति ने पुलिस बनकर नेपाली व्यक्ति से पांच हजार रुपये लूट लिए। व्यक्ति काले रंग की एक स्कूटी पर सवार होकर आया था और पूरे प्रकरण के दौरान हेलमेट पहले रखा, लेकिन कपडे़ साधारण पहन रखे थे। ठगी का शिकार हुआ दिल्ली राम नेपाल के जिला देइलेखा गांव भेरी निवासी है जो उपचार करवाने के लिए यहां आया था। वह वीरवार सुबह भुंतर पहुंचा तो यहां ठगी का शिकार हो गया।

नेपाल पीड़ित ने बताया कि वीरवार सुबह करीब 10:30 मिनट हुए होंगे वह भुंतर के सैनिक चौक के साथ सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान एक शख्स काले रंग की स्कूटी पर आया और रुका। धमकाते हुए कहा कि वह पुलिस से है कहा कि एक नेपाली चोरी कर भागा हुआ है। पुलिस को तुम्हारे ऊपर शक है। पूछताछ के लिए पुलिस थाना चलना होगा, उसने हेलमेट थमाकर स्कूटी पर बैठाया उसके बाद करीब पांच किलोमीटर कुल्लू की तरफ लेकर आया। उन्होंने कहा कि यहां सड़क किनारे मुझे उतार दिया और साधारण कपड़े पहने उक्त व्यक्ति ने मेरी तलाशी ली जेब से पांच हजार रुपये निकाल लिए।

पीड़ित ने बताया कि पैसे ले जाने के बाद वह वहां से यह कहकर गली की तरफ भाग गया कि वह साहब से पछूकर लौटेगा कि आगे क्या करना है। परंतु पौने घंटा तक सड़क किनारे खडे़ रहने के बाद भी वह नहीं आया। लोगों से इस बारे में बात की तो उन्होंने पुलिस थाना में जाने की सलाह दी। उसके बाद भुंतर थाना में घटना की जानकारी पुलिस को दी है और पुलिस ने इस पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

उपचार के लिए जाना था कांगड़ा
पीड़ित दिल्ली राम का कहना है कि उसने कुल्लू में रह रहे एक साथी के साथ कांगड़ा में उपचार के लिए जाना था और जेब में पांच हजार रुपये ही बचे थे अब आगे कैसे अपना उपचार करूंगा यह समझ नहीं आ रहा है। ऐसे में पुलिस से आग्रह है कि क्षेत्र में लेगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालकर घटना को अंजाम देने वाले व्यक्ति को ढूंढकर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और मुझे मेरे पैसे भी लौटाए जाए ताकि अपना उपचार कर सकूं।

पुलिस का क्या कहना है?
उधर, पुलिस अधीक्षक कुल्लू का कहना है कि अभी मेरे ध्यान में मामला नहीं है। यदि इस तरह की घटना हुई है तो इसमें उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here