Home Death ऊना में दिल दहला देने वाला हादसा, रसोई गैस सिलिंडर फटने से...

ऊना में दिल दहला देने वाला हादसा, रसोई गैस सिलिंडर फटने से तीन वर्षीय बच्ची की माैत

238
0
मरवाड़ी बाजार में बीती रात दिल दहला देने वाला हादसा पेश आया, जिसमें प्रवासी दंपती की तीन वर्षीय मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई।

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट थाना क्षेत्र के अंतर्गत मरवाड़ी बाजार में बीती रात दिल दहला देने वाला हादसा पेश आया, जिसमें प्रवासी दंपती की तीन वर्षीय मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश ग्वालियर निवासी कुमेश सिंह कुशवाह का परिवार मरवाड़ी में डॉक्टर शेर सिंह के क्वार्टर में रह रहा है। कुमेश सिंह कुशवाह रोजी-रोटी के लिए बाजार में गोलगप्पे की रेहड़ी लगाकर परिवार का गुजारा करता है।

बताया जा रहा है कि रात के समय धमाके के साथ अचानक रसोई गैस सिलिंडर की पाइप फट गई और आग लगने से कुमेश की तीन वर्षीय बेटी रागिनी बुरी तरह झुलस गई। परिवार ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन मासूम जिंदगी की जंग हार गई। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी एसआई रविपाल अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here