
हिमाचल प्रदेश के सदर थाना ऊना के तहत नारी में पुरानी रंजिश के चलते दो गुटों में तेजधार हथियार चले हैं। दिनदहाड़े हुए खूनी संघर्ष में तीन युवक लहूलुहान हुए हैं। सभी घायलों का क्षेत्रीय अस्तपाल ऊना में उपचार करवाया गया। वहीं पुलिस ने मेडिकल भी करवाया। पुलिस ने दोनों पक्षों से मिली शिकायत के आधार क्राॅस एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।







