Home Himachal News टम्टा बोले-निर्माण में लापरवाही नहीं करेंगे बर्दाश्त, 20 तक खुलेगा किरतपुर-मनाली फोरलेन

टम्टा बोले-निर्माण में लापरवाही नहीं करेंगे बर्दाश्त, 20 तक खुलेगा किरतपुर-मनाली फोरलेन

229
0
राष्ट्रीय राजमार्ग लोगों की जीवन रेखा है और इसके रखरखाव और मरम्मत में तेजी लाई जाएगी। रविवार को उन्होंने किरतपुर-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग को भारी बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा है कि सड़क निर्माण कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राष्ट्रीय राजमार्ग लोगों की जीवन रेखा है और इसके रखरखाव और मरम्मत में तेजी लाई जाएगी। रविवार को उन्होंने किरतपुर-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग को भारी बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि बीस सितंबर तक सड़क को बहाल कर दिया जाएगा। उन्होंने झलोगी में क्षतिग्रस्त फ्लाईओवर का भी दौरा किया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को सुरक्षा और मरम्मत कार्य तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। स्थानीय लोगों से भी बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने भरोसा दिलाया कि केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर जल्द ही मार्ग को पूरी तरह बहाल करेंगी ताकि लोगों को आवाजाही में कोई असुविधा न हो। निरीक्षण के दौरान उनके साथ नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई ) के वरिष्ठ अधिकारी और डीसी मंडी अपूर्व देवगन भी मौजूद रहे।

इस दौरान अनुपमा सिंह ने एनएच -3 मंडी-कोटली राजमार्ग से जुड़ा मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि राजमार्ग निर्माण में लगी कंपनी मनमानी कर रही है और समय पर कार्य पूरा नहीं कर रही। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि कुछ समय पहले उन्होंने दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर इस मार्ग की स्थिति पर चिंता जताई थी। इसके बाद सरकार ने यह काम दूसरी कंपनी को दिया लेकिन वह भी अपेक्षित काम नहीं कर रही है।

 पंकज को उपतहसील भराड़ी के गांव बल्ह जोल स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया। पंकज को गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली से सीबीआई के एसपी और डीएसपी रैंक के दो अधिकारियों के साथ आठ सदस्यों की टीम पहुंची थी। सीबीआई ने स्थानीय पुलिस से भी मदद मांगी थी। भराड़ी थाना से चार जवान सीबीआई की मदद के लिए दिए गए। रविवार दोपहर करीब 12 बजे पंकज के घर पहुंची। थोड़ी देर बाद सीबीआई टीम उसे शिमला ले गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव चौधरी ने बताया कि सीबीआई टीम को भराड़ी थाना से चार जवान दिए गए। पंकज को सुरक्षित शिमला पहुंचाने के लिए पुलिस जवान सीबीआई टीम के साथ गए।

 प्रदेश के निजी बस ऑपरेटरों ने दिल्ली में भूतल, परिवहन एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर हिमाचल प्रदेश में नेशनल हाईवे की स्थिति में शीघ्र सुधार करने का आग्रह किया। प्रदेश से निजी बस ऑपरेटर भारत मंडपम प्रगति मैदान दिल्ली में बस एंड कार ऑपरेटर कंफेडरेशन ऑफ इंडिया (बीओसीआई) द्वारा आयोजित भारत प्रवास अवार्ड 2025 में भाग लेने गए थे। हिमाचल प्रदेश के (बीओसीआई) राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं हिमाचल निजी बस ऑपरेटर संघ के अध्यक्ष राजेश पराशर की अध्यक्षता में प्रदेश के 400 से अधिक निजी बस व टैक्सी ऑपरेटर इस आयोजन में शामिल हुए। मुख्य अतिथि के रूप में शामिल केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने देशभर के यात्री परिवहन ऑपरेटरों को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया। कार्यक्रम में हिमाचल से राज्य अध्यक्ष मनोज राणा, महेंद्र मनकोटिया, नसीब सैनी, ओम प्रकाश ठाकुर, मनमोहन बेदी भी शामिल रहे। 

 डलहौजी पहुंचे राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि आपदा में चंबा जिले को अधिक नुकसान पहुंचा है और जिले के लोगों को इससे उभारने के लिए प्रदेश और केंद्र सरकार हरसंभव मदद करेगी। आपदा की इस घड़ी में जिस तरह का राहत पैकेज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश के लिए घोषित किया है, यह एक ऐतिहासिक कदम है। केंद्रीय टीमें आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर जो रिपोर्ट देंगी, उस पर भी आकलन कर प्रदेश के लिए और क्या किया जा सकता है, केंद्र सरकार उस पर भी विचार करेगी। प्रदेश में वन भूमि अधिनियम होने के कारण प्रभावितों को तुरंत तो भूमि उपलब्ध नहीं करवाई जा सकती, लेकिन प्रभावितों की हालत से हम पूरी तरह परिचित होने के कारण यह अवश्य विचार कर रहे हैं कि किस तरह से इस बारे में किस तरह से उनकी सहायता की जा सके। जो राहत सामग्री दूसरे प्रदेशों से भेजी गई है, उसका अधिकांश भाग जिला चंबा के प्रभावितों को वितरित किया जाएगा। उन्होंने अवैध कटान विषय पर सख्ती दिखाते हुए कहा कि जिस तरह से बाढ़ के दौरान लकड़ी के स्लीपर बड़ी संख्या में बह कर आए हैं, यह अत्यंत गंभीर विषय है। इस बारे में उन्होंने प्रदेश सरकार को इस पर सख्त कदम उठाने के हिदायत दी है।

केंद्रीय जनजातीय मामले राज्य मंत्री दुर्गादास उइके ने रविवार को भरमौर में आपदा प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रभावितों का दर्द जाना और उन्हें केंद्र सरकार की तरफ से हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया। उन्हाेंने कहा कि वह नुकसान को लेकर रिपोर्ट तैयार करेंगे। इसके बाद केंद्र सरकार उसी तर्ज पर मदद करेगी। इस दौरान विधायक डॉ. जनकराज उनके साथ रहे। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी, ताकि केंद्र की तरफ से भरमौर को अधिक से अधिक राहत मिल सके। विधायक डॉ. जनकराज ने बताया कि ऐसा पहली बार देखने को मिल रहा है कि जिले में बारिश से हुए नुकसान का निरीक्षण और प्रभावितों से मिलने के लिए केंद्रीय मंत्री आए हैं। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार से अपील की है कि भरमौर क्षेत्र में आपदा प्रभावित परिवारों की जल्द मदद की जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here