Home Himachal News आनंद शर्मा ने विदेश मामलों के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, जानिए...

आनंद शर्मा ने विदेश मामलों के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, जानिए वजह

265
0
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने लगभग एक दशक तक विभाग का नेतृत्व किया। आनंद शर्मा मूल रूप से शिमला से संबंध रखते हैं। वह कांगड़ा से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी भी रह चुके हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने पार्टी के विदेश मामलों के विभाग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यह इस्तीफा इसलिए दिया है कि पार्टी के पुनर्गठन में मदद मिल सके और युवा नेताओं को इसमें शामिल किया जा सके। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने लगभग एक दशक तक विभाग का नेतृत्व किया।

आनंद शर्मा मूल रूप से शिमला से संबंध रखते हैं। वह कांगड़ा से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी भी रह चुके हैं। चुनाव हार गए थे। उनके इस्तीफे से हिमाचल प्रदेश में देश में भी खूब हलचल रही। अपने इस्तीफे में आनंद शर्मा ने लिखा, जैसा कि मैंने पहले कांग्रेस पार्टी और अध्यक्ष को बताया है, मेरे विचार में समिति का पुनर्गठन होना चाहिए, जिससे इसमें क्षमता और संभावनाओं वाले युवा नेताओं को शामिल किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here