

यमुना नदी में नहाने समय लापता हुए तीन में से एक युवक का शव मिला है। हरियाणा के कलेसर से पांवटा नदी में डूबे युवक अमित (23) पुत्र जोगी राम निवासी ग्वाली का शव मिल चुका है। एसपी एनएस नेगी ने कहा कि एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, राफ्टर समेत पांच टीमें सर्च अभियान में जुटी हैं। ड्रोन की भी सहायता भी ली जा रही है। पांवटा साहिब के यमुनाघाट से हरियाणा के हथनीकुंड तक नदी के किनारे लोग सर्च अभियान में जुटे हैं।
वहीं उपमंडल रामपुर नीरथ पंचायत में पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से स्कूटी सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। रामपुर पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। नीरथ गांव के राम किशन (68) मंगलवार शाम को स्कूटी पर सवार होकर कुड़ी धार की ओर जा रहा रहे थे। जब वह कुड़ी धार के पास पहुंचे तो पहाड़ी से गिर रहे पत्थर की चपेट में आ गए। पत्थर सिर पर लगने से राम किशन गंभीर घायल हो गए। लोगों की मदद से पुलिस ने घायल को खनेरी अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है।







