Home Himachal News अचानक धंस गई सड़क, खाई में गिरने से बाल-बाल बची निजी बस,...

अचानक धंस गई सड़क, खाई में गिरने से बाल-बाल बची निजी बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार

283
0
चंबा जिले में चांजू–नकरोड सड़क पर खल्ली के समीप शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा होने से टल गया।

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में चांजू–नकरोड सड़क पर खल्ली के समीप शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा होने से टल गया।   चांजू से चंबा की ओर जा रही एक निजी बस अचानक सड़क धंसने से खाई में गिरने से बाल-बाल बची। बताया जा रहा है कि गुरुवार देर रात क्षेत्र में हल्की बारिश हुई थी, जिसके चलते सड़क किनारे की मिट्टी खिसक गई और सड़क का हिस्सा बैठ गया।


इसी दौरान जब बस यहां से गुजर रही थी तो उसका एक हिस्सा सड़क से नीचे लटक गया। स्थिति बेहद खतरनाक हो गई। इससे बस में सवार 15 यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। लेकिन, चालक की सूझबूझ और यात्रियों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। 


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here