Home Himachal News सास की मौत का सदमा सहन नहीं कर पाई बहू, 1 घंटे...

सास की मौत का सदमा सहन नहीं कर पाई बहू, 1 घंटे बाद तोड़ा दम; दोनों का एक ही चिता पर दाह संस्कार

295
0
Hamirpur News : हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में एक ऐसी घटना सामने जिससे क्षेत्र में शोक का माहौल है। हुआ यूं कि भोरंज के जाहू गांव में एक महिला की मौत हो गई। इस महिला की बहू को सास की मौत का ऐसा सदमा लगा कि उसने भी प्राण त्याग दिए। जिसके बाद दोनों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया।

जिला हमीरपुर के उपमंडल भोरंज के जाहू गांव में सास की मौत के बाद सदमे में बहू की भी मौत हो गई। इसके बाद दोनों की एक ही चिता पर दाह संस्कार किया गया। ग्रामीणों के अनुसार 85 वर्षीय दमोदरी की बुधवार शाम को 7 बजे मौत हो गई, जोकि कुछ दिनों से अस्वस्थ चली रही थी। सास की जैसे ही मौत हुई बहू रमेशा देवी पत्नी कश्मीर सिंह सास के शव से लिपटकर रोने लगी। इसी दौरान वह बेहाश हो गई।


स्थानीय लोगों व परिजनों ने उसे सिविल अस्पताल भोरंज पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। लोगों ने बताया कि एक घंटे के अंतराल में ही सास और बहू की मौत हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि सास और बहू के बीच गहरा प्रेम था। सास की मौत का गहरा सदमा बहू रमेशां देवी सहन नही कर पाई, जिससे उसकी भी मौत हो गई।

दोनों की एक साथ अंतिम यात्रा निकाली गई और वीरवार को श्मशान घाट पर एक ही चिता पर दोनों का संस्कार किया गया। यह घटना देखकर परिजन, रिश्तेदार और गांववासी बेहद भावुक हुए। बहू का पति कश्मीर सिंह पहले ही अस्वस्थ चल है। पत्नी और मां की एक साथ मौत हो जाने पर उन पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। विधायक भोरंज सुरेश कुमार ने रमेशां देवी और दमोदरी की एक साथ मौत होने पर गहरा दुख प्रकट किया है। जाहू पंचायत प्रधान अनुराधा शर्मा एवं पूर्व प्रधान रोशन लाल ने कहा कि सास-बहू में बड़ा प्रेम था। दोनों की मौत से गांव में माहौल गमगीन है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here