

राज्य कार्यालय, खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय चौड़ा मैदान शिमला के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राज्य में हाल ही में आई आपदा से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए सराहनीय पहल की है। राज्य निदेशक वीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने दो दिनों का वेतन का 21 हजार रुपये का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष, में उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप को भेंट किया।
इस अवसर पर उपायुक्त ने खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के अधिकारियों व कर्मचारियों की ओर से की गई इस संवेदनशील पहल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का सहयोग आपदा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और राहत कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान देगा। इस दौरान राज्य कार्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे, जिनमें धर्मेश राय, राजू कश्यप, सतेंद्र खत्री, संदीप कुमार, प्रकाश चंद व विनोद कुमार शामिल थे।







