Home Himachal News हिमाचल में हिम बस कार्ड को लेकर राहत, आवेदन की समयसीमा एक...

हिमाचल में हिम बस कार्ड को लेकर राहत, आवेदन की समयसीमा एक माह बढ़ाने की तैयारी

19
0
प्रदेश में हिम वस कार्ड बनाने की अवधि एक महीना और बढ़ सकती है। परिवहन विभाग ने 31 जनवरी तक कार्ड बनाने का समय तय कर रखा है।

हिमाचल प्रदेश में हिम वस कार्ड बनाने की अवधि एक महीना और बढ़ सकती है। परिवहन विभाग ने 31 जनवरी तक कार्ड बनाने का समय तय कर रखा है। लोगों के आग्रह के चलते तिथि को आगे बढ़ाया जा रहा है। प्रदेश में अब तक 50 हजार लोगों ने हिम बस कार्ड बना लिए हैं। मशीनों को भी अपडेट किया जा रहा है। 

हिमाचल प्रदेश में महिलाओं को भी बस में 50 फीसदी तक किराये में छूट के लिए अब हिम कार्ड बनाना आवश्यक है। सरकार ने इसके लिए 31 जनवरी तक हिम कार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। अगर 31 जनवरी तक कार्ड नहीं बनते हैं तो महिलाएं किराये में मिलने वाली 50 फीसदी छूट का लाभ नहीं ले सकेंगी। अब निगम प्रबंधन की ओर से तिथि को बढ़ाया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि किराये में छूट प्राप्त कर रहे विभिन्न 28 श्रेणी के यात्रियों को हिम बस कार्ड बनाना सरकार ने अनिवार्य किया है। राज्य में अभी तक 50 हजार के करीब हिम बस कार्ड ही बनाए गए हैं, जबकि निगम की बसों में रोजाना करीब चार से पांच लाख लोग सफर करते हैं। इन यात्रियों में करीब दो लाख महिलाएं प्रतिदिन बसों में सफर करती है, जिन्हें किराये में 50 फीसदी की छूट निगम की बसों में प्रदान की जा रही है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here