Home Himachal News कांग्रेस के वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान पर अनुराग बोले- क्या झूठे...

कांग्रेस के वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान पर अनुराग बोले- क्या झूठे वादे करने वाले गद्दी छोड़ेंगे

234
0
विदेश दौरे पर भारत और आरएसएस को लेकर राहुल गांधी की ओर से की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत का हर जगह विरोध करना राहुल गांधी की फितरत में शामिल हो गया है।

मंडी पहुंचे सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। विदेश दौरे पर भारत और आरएसएस को लेकर राहुल गांधी की ओर से की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत का हर जगह विरोध करना राहुल गांधी की फितरत में शामिल हो गया है। अनुराग ने आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी ऑपरेशन सिंदूर और एयर स्ट्राइक के समय भी भारत में बैठकर पाकिस्तान का गुणगान गाते रहे। उनकी ऐसी कौन सी मजबूरी है कि उन्हें भारत का विरोध करना जरूरी हो गया है।


राहुल गांधी और उनके चमचों के पड़ोसी देश पाकिस्तान के लिए उमड़ रहे प्रेम के चलते आज उन्हें 90 चुनावों में हार का सामना करना पड़ा है और अब वे उनकी बिहार चुनाव में भी हार निश्चित है। वहीं इस मौके अनुराग ठाकुर ने हिमाचल कांग्रेस के वोट चोर, गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान पर भी तंज कसा। अनुराग ने कांग्रेस को वादा चोर की संज्ञा देते हुए कहा कि क्या वे स्वयं क्या गद्दी छोड़ने के लिए तैयार है? कांग्रेस की प्रदेश सरकार जनता से झूठे वादे कर सत्ता में आई है और देश में भी इनका यही हाल है। देश की सांविधानिक संस्थाओं को नीचा दिखाना कांग्रेस ने एकमात्र एजेंडा बना लिया है।

हिमाचल की राजनीति पर उनकी एंट्री को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में अनुराग ने कहा कि वे हिमाचल से ही हैं और पार्टी में एक कार्यकर्ता के तौर पर कार्य कर रहे हैं। अनुराग ने कहा कि सोशल मीडिया और मीडिया के माध्यम से हिमाचल की राजनीति में उनकी एंट्री को लेकर अब चर्चाओं को अब पूर्ण विराम लगाने की आवश्यकता है।

वहीं केंद्र से हिमाचल को मिली 843 करोड़ रुपये की अतिरिक्त हस्तांतरण किस्त को हिमाचल कांग्रेस की ओर से नाकाफी बताने पर भी अनुराग ने प्रदेश सरकार का घेराव किया है। अनुराग ने कहा कि केंद्र से प्रदेश को हजारों करोड़ रूपये पहुंच रहे हैं, लेकिन इनके नेता केंद्र का धन्यवाद करने के बजाय जनता का ध्यान भटकाने के लिए इस तरह की हरकतें करते रहते हैं, जबकि इनकी खुद की दी हुई गांरटियां धरी की धरी रह गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here