Home Himachal News ऊर्जा निदेशालय ने आमंत्रित किए प्रस्ताव, नवंबर में 25 मेगावाट के 18...

ऊर्जा निदेशालय ने आमंत्रित किए प्रस्ताव, नवंबर में 25 मेगावाट के 18 बिजली प्रोजेक्ट होंगे आवंटित

205
0
25 मेगावाट की क्षमता वाली 18 बिजली परियोजनाओं की नवंबर में नीलामी होगी। ऊर्जा निदेशालय ने जल विद्युत परियोजनाओं के लिए वैश्विक निविदा प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं।

हिमाचल प्रदेश में 25 मेगावाट की क्षमता वाली 18 बिजली परियोजनाओं की नवंबर में नीलामी होगी। ऊर्जा निदेशालय ने जल विद्युत परियोजनाओं के लिए वैश्विक निविदा प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं। निवेशक 11 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में 31 अक्तूबर को प्री-बिड सम्मेलन होगा। कंपनियां 28 अक्तूबर तक शाम 5 बजे तक निविदा दस्तावेज खरीद सकेंगी। इसके बाद 31 अक्तूबर को प्री-बिड सम्मेलन होगा। निविदाएं 11 नवंबर दोपहर 1 बजे तक जमा होंगी। बोली खोलने की प्रक्रिया उसी दिन दोपहर 3 बजे से शुरू होगी। इस निविदा के तहत हिमाचल प्रदेश में 25 मेगावाट तक की क्षमता वाली 18 जल विद्युत परियोजनाओं को निजी निवेश से विकसित किया जाना प्रस्तावित है।

इन परियोजनाओं की उत्पादन क्षमता लगभग 208 मेगावाट है। सरकार ने इन परियोजनाओं पर निशुल्क विद्युत रॉयल्टी दर 12 फीसदी जमा 1 फीसदी के रूप में पूरे 40 वर्ष की अवधि के लिए समान रूप से लागू करने का निर्णय लिया है। इन जल विद्युत परियोजनाओं को प्रदेश के किन्नौर, चंबा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर जिला में विकसित किया जाना प्रस्तावित है। परियोजनाओं के चयन में पर्यावरणीय स्थिरता और स्थानीय सहभागिता को प्राथमिकता दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here