Home Himachal Weather दो दिन तक रहेगा मौसम साफ, 27 को हो सकती है बारिश...

दो दिन तक रहेगा मौसम साफ, 27 को हो सकती है बारिश और बर्फबारी; ऊना में तापमान पहुँचा इतना

281
0
Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 27 अक्तूबर को कुछ क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। पढ़ें पूरी खबर...

हिमाचल प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में शनिवार और रविवार को मौसम साफ रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 27 अक्तूबर को कुछ क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। प्रदेश में बदले मौसम के बीच न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज होने से सुबह और शाम के समय ठंडक बढ़ गई है।

शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित सभी क्षेत्रों में धूप खिली। वीरवार रात को पंडोह में 24.5, मंडी में 16.2, सराहन में 15.5, जोगिंद्रनगर में 12.0, गोहर में 9.0, नारकंडा में 7.5, भुंतर में 4.8, रामपुर में 2.6, जुब्बड़हट्टी में 1.6 और सुंदरनगर में 0.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 27 अक्तूबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इसके प्रभाव से राज्य में फिर से बारिश-बर्फबारी का दाैर शुरू हो सकता है।

28 से 30 अक्तूबर तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। वीरवार रात को ताबो में न्यूनतम तापमान माइनस 2.0, कुकुमसेरी में 1.0, कल्पा में 3.1, नारकंडा में 4.2, मनाली में 5.4, रिकांगपिओ में 6.3, कुफरी में 8.1, भुंतर में 8.5, सोलन में 10.0, ऊना में 11.4, हमीरपुर में 11.7, धर्मशाला में 12.1, मंडी में 12.5, कांगड़ा में 13.0, बिलासपुर में 14.2 और नाहन में 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ऊना33.2
हमीरपुर31.8
बिलासपुर30.9
कांगड़ा30.0
नाहन27.7
धर्मशाला27.1
सोलन25.0
मंडी24.8
शिमला21.8
मनाली18.8

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here