Home Himachal News हिमाचल में युवाओं के लिए खुशखबरी ,सीएम सुक्खू बोले— रोजगार मेलों और...

हिमाचल में युवाओं के लिए खुशखबरी ,सीएम सुक्खू बोले— रोजगार मेलों और प्लेसमेंट ड्राइव से 12 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार

205
0
सरकार के कार्यकाल में आयोजित रोजगार मेलों, संयुक्त प्लेसमेंट ड्राइव और कैंपस भर्तियों के माध्यम से 12,378 युवाओं को रोजगार मिला है।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि सरकार के कार्यकाल में आयोजित रोजगार मेलों, संयुक्त प्लेसमेंट ड्राइव और कैंपस भर्तियों के माध्यम से 12,378 युवाओं को रोजगार मिला है। राज्य में अब तक 14,421 से अधिक विद्यार्थियों और 1,203 संकाय सदस्यों ने मैसिव ओपन ऑनलाइन कोर्स और स्टडी वेब ऑफ एक्टिव लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से डिजिटल लर्निंग मिली हैं। रविवार को जारी वक्तव्य में सीएम ने कहा कि परंपरा आधारित प्रशिक्षण से हटकर एआई आधारित अत्याधुनिक पाठ्यक्रमों का युवाओं को ज्ञान दिया जा रहा है।

राज्य में 348 तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों का मजबूत नेटवर्क है। इसमें सरकारी और निजी इंजीनियरिंग कॉलेज, फार्मेसी कॉलेज, पॉलिटेक्निक और आईटीआई संस्थान शामिल हैं। सुलह में सरकारी फार्मेसी कॉलेज, जंडौर में सरकारी पॉलिटेक्निक की स्थापना गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा को विस्तार दे रही है। एआई, डेटा साइंस, इलेक्ट्रिक व्हीकल टैक्नोलॉजी में एम टैक, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, मेक्ट्रोनिक्स सहित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में 19 आधुनिक व्यावसायिक ट्रेड शुरू किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि 11 सरकारी आईटीआई संस्थानों में ड्रोन सेवा तकनीशियन प्रशिक्षण शुरू करना सरकार की भविष्योन्मुखी सोच को प्रदर्शित करता है। उद्योग संस्थान संबंधों को मजबूत करने के लिए औद्योगिक भागीदारों के साथ 170 से अधिक समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए हैं, जिससे प्लेसमेंट और इंटर्नशिप के लिए एक प्रणाली तैयार हो रही है। 36 आईटीआई को 1.20 करोड़ रुपये की लागत से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सिस्टम, 89 लाख रुपये की लागत से 10 आईटीआई की आईटी और कोपा प्रयोगशालाओं को 120 आधुनिक कंप्यूटरों से लैस किया गया। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here