Home Himachal News नशा तस्कर की 6.34 करोड़ की संपत्ति जब्त, आलीशान भवन और जेसीबी...

नशा तस्कर की 6.34 करोड़ की संपत्ति जब्त, आलीशान भवन और जेसीबी भी सीज — तीन जिलों में चलाता था सप्लाई नेटवर्क

254
0

अफीम और चरस के साथ सितंबर माह में गिरफ्तार नशा तस्कर धनीराम उर्फ गलू की पुलिस ने 6.34 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति जब्त की है। आरोपी कुनिहार क्षेत्र में काफी वर्षों से रह रहा था। आरोपी कुनिहार, सोलन, अर्की, दाड़लाघाट, बिलासपुर, शिमला में नशा तस्करी में सक्रिय था और इन क्षेत्रों में नशे के सामान की सप्लाई कर रहा था। पुलिस उसे पिछले डेढ़ साल से पकड़ने की कोशिश कर रही थी। पुलिस ने 18 सितंबर को आरोपी को गिरफ्तार किया था। उसके घर से 1.624 किलोग्राम अफीम और 1.622 किलोग्राम चरस बरामद की थी।

एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि सायर मेला अर्की के दौरान पुलिस की व्यस्तता के चलते यह तस्कर काफी सक्रिय हो गया था। पुलिस को सूचना मिली थी कि आपोपी धनीराम ने अपने रिहायशी मकान में बड़ी मात्रा में अफीम व चरस को क्षेत्र के लोगों को सप्लाई करने के लिए रखा हुआ है। इस सूचना पर जिला पुलिस की 16 सदस्यीय टीम ने आरोपी के रिहायशी मकान और इसके भोजनालय, होमस्टे में दबिश दी। उसके मकान के अंदर से अफीम व चरस बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here