Home Himachal News कांगड़ा में बनकर तैयार प्रदेश का सबसे बड़ा आईटी पार्क, CM करेंगे...

कांगड़ा में बनकर तैयार प्रदेश का सबसे बड़ा आईटी पार्क, CM करेंगे शुभारंभ

248
0

हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा आईटी पार्क कांगड़ा जिला के चैतड़ू में बन कर तैयार है। दिसंबर माह तक इसे शुरू किया जा सकता है। इसके लिए अब प्रदेश के युवाओं से स्र्टाटअप शुरू करने के लिए आवेदन मांग लिए हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश के कैबिनेट दर्जा प्राप्त प्रधान सलाहकार, नवाचार, डिजिटल प्रौद्योगिकी और शासन गोकुल बुटेल ने मंगलवार को विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ आईटी पार्क चैतड़ू का निरीक्षण किया। इसके बाद प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए गोकुल बुटेल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में सूचना प्रौद्योगिकी निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पाक्र्स ऑफ इंडिया के दो इंक्यूबेशन सेंटर एक मैहली शिमला और दूसरा चैतडू कांगड़ा में स्थापित किए जा रहे हैं।


इनमें से कांगड़ा स्थित एसटीपीआई इंक्यूबेशन सेंटर का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है और इसका शीघ्र ही मुख्यमंत्री से लोकार्पण करवाया जाएगा। इससे आईटी क्षेत्र में युवाओं के लिए स्टार्टअप आरंभ करने की बेहतर सुविधा मिलेगी। यह हिमाचल का सबसे बड़ा आईटी इंक्यूबेशन सेंटर के रूप में विकसित किया गया है। इसमें सभी सिविल कार्य पूर्ण हो चुके हैं। अब कांगड़ा केंद्र के शुरू होने से निचले हिमाचल क्षेत्र के युवाओं को भी आईटी क्षेत्र में स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलेगा। इस अवसर पर सचिव सूचना प्रौद्योगिकी आशीष सिंहमार, डा. निपुण जिंदल, देवेंद्र जग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here