Home Cyber crime मनी लॉन्ड्रिंग में इस्तेमाल हो रहा ठगी का पैसा, पूछताछ में ठगों...

मनी लॉन्ड्रिंग में इस्तेमाल हो रहा ठगी का पैसा, पूछताछ में ठगों से हुए चौंकाने वाले खुलासे

190
0
हर दिन ठगी जा रही इस राशि को म्यूल खातों के माध्यम से घुमाकर विदेशों में बैठे मुख्य सरगनाओं तक पहुंचाया जा रहा है।

साइबर ठगी से ऐंठी गई राशि को मनी लॉन्ड्रिंग में लगाया जा रहा है। हर दिन ठगी जा रही इस राशि को म्यूल खातों के माध्यम से घुमाकर विदेशों में बैठे मुख्य सरगनाओं तक पहुंचाया जा रहा है। इतना ही नहीं, पुलिस के हाथों से इस राशि को बचाने के लिए शातिर क्रिप्टो करंसी सहित अन्य डिजिटल मनी में इसे बदल रहे हैं। यह खुलासा हाल ही में राजस्थान से पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ और मामलों की जांच के दौरान हुआ है। राजस्थान में इन मामलों को अंजाम देने के लिए एजेंटों के माध्यम से युवाओं के बैंक खातों को कमीशन के आधार पर प्रयोग किया जा रहा है। साइबर क्राइम पुलिस थाना धर्मशाला में वर्ष 2023 और 2024 के दौरान 8 मामलों में 2,64,72,000 रुपये की ठगी डिजीटल अरेस्ट, ऑनलाइन रिव्यू और इन्वेस्टमेंट के नाम पर की गई थी।

इन मामलों की जांच के बाद पुलिस की टीम राजस्थान में डटी हुई है। इस राज्य में जयपुर, श्रीगंगानगर सहित आसपास के जिलों से एक सप्ताह में ही 10 आरोपियों की गिरफ्तारी कर 18,91,000 रुपये भी बरामद किए हैं। राजस्थान के ये जिले साइबर ठगी के शातिरों का हब बने हुए हैं। ठगी के आरोपियों की गिरफ्तारी में सामने आया है कि इन क्षेत्रों में एजेंटों के माध्यम से युवाओं को इस अपराध में लाया जा रहा है। एजेंट युवाओं के बैंक खातों का संचालन कर ठगी की राशि को घुमा रहे हैं। इन म्यूल खातों से राशि विदेशों तक पहुंचाई जा रही है। एएसपी साइबर क्राइम पुलिस थाना धर्मशाला प्रवीण धीमान ने बताया कि थाना में दर्ज साइबर ठगी के मामलों की जांच में राजस्थान से तार जुड़े हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here