Home Himachal Weather प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश-बर्फबारी की चेतावनी, तीन स्थानों पर न्यूनतम...

प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश-बर्फबारी की चेतावनी, तीन स्थानों पर न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे

190
0

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से हिमाचल प्रदेश के कई भागों में दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। वहीं एक-दो स्थानों पर बिजली चमकने के साथ तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट है। उधर, कई इलाकों में रात का पारा लगातार गिर रहा है। ताबो, कुकुमसेरी व केलांग का न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया है। शिमला में भी रातें ठंडी हो गई हैं। जबकि 11 स्थानों पर 10 डिग्री सेल्सियस से कम है। प्रदेश की राजधानी शिमला में आज सुबह से धूप खिली हुई है। सुंदरनगर में सुबह मध्यम कोहरा छाया रहा।

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कई स्थानों पर आज शाम से 5 नवंबर तक हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी  का पूर्वानुमान है। आज कुछ स्थानों पर बिजली चमकने के साथ तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट है। 6 से 10 नवंबर तक पूरे प्रदेश में माैसम साफ रहने के आसार हैं।  

वहीं अगले 24 घंटों के दौरान मध्य-उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। निचले पहाड़ी/मैदानी इलाकों में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा। इसके बाद अगले 2-3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। अगले 2-3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 3-6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने के आसार हैं।

शिमला में न्यूनतम तापमान 9.4, सुंदरनगर 11.0, भुंतर 8.2, कल्पा 3.0, धर्मशाला 13.4, ऊना 13.3, नाहन 13.2, केलांग -0.1, पालमपुर 10.0, सोलन 7.0, मनाली 5.9, कांगड़ा 12.8, मंडी 11.0, हमीरपुर 10.9, कुफरी 7.9, कुकुमसेरी -0.9, नारकंडा 5.9, भरमाैर 7.6, रिकांगपिओ 5.7, सेऊबाग 6.5, बरठीं 11.6, पांवटा साहिब 17.0, सराहन 10.3, ताबो -3.8 व बजाैरा में 8.1  डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here