Home Himachal Weather बारिश-बर्फबारी के बाद बढ़ी ठंड, कई जगह गिरे न्यूनतम तापमान — जानिए...

बारिश-बर्फबारी के बाद बढ़ी ठंड, कई जगह गिरे न्यूनतम तापमान — जानिए अगले एक हफ्ते का मौसम हाल

262
0

हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के बाद गुरुवार को माैसम खुल गया लेकिन ठिठुरन बढ़ गई है।  पिछले 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आई। कुछ स्थानों पर यह सामान्य से 2-4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। शिमला में भी सुबह-शाम ठंड काफी बढ़ गई है। वहीं सुंदरनगर में घना व बिलासपुर में हल्का कोहरा दर्ज किया गया।

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पूरे प्रदेश में 12 नवंबर तक माैसम साफ बना रहेगा। विस्तारित अवधि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 13 से 20 नवंबर तक भी प्रदेश में माैसम साफ रहने की संभावना है। वहीं अगले 3-4 दिनों के दौरान राज्य में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। अगले 4-5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने के आसार हैं।

शिमला में न्यूनतम तापमान 8.4, सुंदरनगर 9.6, भुंतर 7.1, कल्पा 0.2, धर्मशाला 10.4, ऊना 11.7, नाहन 12.6, केलांग -3.2, पालमपुर 8.0, सोलन 7.6, मनाली 5.9, कांगड़ा 9.4, मंडी 11.5, बिलासपुर 12.0, हमीरपुर 9.9, जुब्बड़हट्टी 10.6, कुफरी 6.7, कुकुमसेरी -2.1, नारकंडा 4.9, भरमाैर 6.0, रिकांगपिओ 4.1, सेऊबाग 6.5, बरठीं 11.4, पांवटा साहिब 18.0, सराहन 9.8, देहरा गोपीपुर 11.0, ताबो -5.5 व बजाैरा में 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here