Home Himachal News जयराम ठाकुर का सरकार पर वार — कहा, तीन साल में विकास...

जयराम ठाकुर का सरकार पर वार — कहा, तीन साल में विकास नहीं, केवल योजनाएं और संस्थान बंद करने में बिताया समय

205
0

सुजानपुर में नारी सम्मान समारोह के दौरान बोले नेता प्रतिपक्ष, योजनाएं-संस्थान बंद करने में ही लगा दिए तीन साल
प्रदेश की कांग्रेस सरकार व्यवस्था परिवर्तन का वादा करके सत्ता में आई थी, लेकिन तीन साल में जिस तरीके का काम सरकार ने किया है, उसे देखकर तो यही लगता है कि इस सरकार ने व्यवस्था पतन की राह चुनी है। यह कहना है पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का।

रविवार को सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के सराकड़ में सर्वकल्याणकारी संस्था के नारी सम्मान समारोह में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को घेरते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कहते हैं कि जयराम ठाकुर की सरकार ने कोई विकास नहीं कराया, जबकि तीन साल हो गए और वह हमारी सरकार द्वारा खोले गए संस्थान ही बंद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमीरपुर के पांच विधानसभा क्षेत्र में कोई भी ऐसा विधानसभा क्षेत्र नहीं होगा, जहां पर उन्होंने दो दर्जन डेढ़ दर्जन संस्थाओं को बंद न किया हो।

प्रदेश भर में हजारों संस्थान बंद किए और हमारी दर्जनों योजनाओं को अधर में छोड़ दिया। नई योजनाएं चलना तो छोड़ दीजिए, वह पूर्व सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं को भी नहीं चला पाए।
जयराम ने कहा कि वह निजी तौर पर किसी के खिलाफ बोलना पसंद नहीं करते हैं,

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here