Home Himachal Weather पारा गिरने से बढ़ी ठिठुरन, 27 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री...

पारा गिरने से बढ़ी ठिठुरन, 27 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे—कई दिन साफ़ रहेगा मौसम

144
0
प्रदेश में पारा गिरने से ठिठुरन लगातार बढ़ रही है। राज्य में 27 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से दर्ज किया गया है।

हिमाचल प्रदेश में पारा गिरने से ठिठुरन लगातार बढ़ रही है। राज्य में 27 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से दर्ज किया गया है। ताबो, कुकुमसेरी व कल्पा का न्यूनतम पारा माइनस में चल रहा है। 13 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से कम है। वहीं बिलासपुर में और मंडी में घना कोहरा दर्ज किया। राज्य में एक महीने से अधिक समय से माैसम लगातार शुष्क बना हुआ है। आज भी राजधानी शिमला सहित अन्य भागों में धूप खिली हुई है।

शिमला में न्यूनतम तापमान 6.4, सुंदरनगर 4.2, भुंतर 3.2, कल्पा -0.3, धर्मशाला 7.2, ऊना 7.5, नाहन 9.3, पालमपुर 4.5, सोलन 3.4, मनाली 1.3, कांगड़ा 6.0, मंडी 5.8, बिलासपुर 8.4, हमीरपुर 5.6, जुब्बड़हट्टी 7.5, कुफरी 4.0, कुकुमसेरी -4.7, नारकंडा 2.2, भरमाैर 4.9, रिकांगपिओ 2.3, सेऊबाग 2.2, बरठीं 6.4, कसाैली 8.8, सराहन 5.0, देहरा गोपीपुर 8.0, ताबो -6.9 व बजाैरा में 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पूरे प्रदेश में 30 नवंबर तक माैसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। राज्य में 4-5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 3-4 दिनों के दौरान राज्य में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here