Home Himachal Weather सर्दी चरम पर, पांवटा-नाहन को छोड़ सभी स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10...

सर्दी चरम पर, पांवटा-नाहन को छोड़ सभी स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे

212
0
प्रदेश में सर्दी का सितम लगातार बढ़ रहा है। ताबो का न्यूनतम पारा लगातार दूसरे दिन माइनस सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

हिमाचल प्रदेश में सर्दी का सितम लगातार बढ़ रहा है। ताबो का न्यूनतम पारा लगातार दूसरे दिन माइनस सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पांवटा, नाहन को छोड़कर पूरे प्रदेश में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम है। जबकि मैदानी व निचले क्षेत्रों में सुबह-शाम और देर रात के समय अलग-अलग जगहों पर घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। लगातार शुष्क माैसम बना रहने से राजधानी शिमला व आसपास भागों में भी ठिठुरन बढ़ गई है। पर्यटन स्थल कुफरी में एनएच किनारे पाले की मोटी सफेद परत जम गई है। 

शिमला में न्यूनतम तापमान 8.0, भुंतर 1.2, कल्पा -0.4, धर्मशाला 5.5, ऊना 6.0, नाहन 10.0, पालमपुर 4.0, सोलन 2.7, मनाली 1.3, कांगड़ा 4.6, मनाली 4.7, बिलासपुर 7.2, हमीरपुर 3.7, जुब्बड़हट्टी 7.6, कुफरी 7.5, कुकुमसेरी -5.7, नारकंडा 5.2, भरमाैर 6.2, रिकांगपिओ 2.2, सेऊबाग 0.8, बरठीं 4.1, सराहन 5.3, देहरा गोपीपुर 7.0, ताबो -7.1, नेरी 9.7 व बजाैरा में 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से राज्य में 4 दिसंबर तक माैसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। मैदानी व कम ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में 28 से 30 नवंबर तक सुबह-शाम और देर रात के समय अलग-अलग जगहों पर घना कोहरा छाया रहने का येलो अलर्ट है। आज राजधानी शिमला व अन्य भागों में धूप खिली हुई है।  अगले 2-3 दिनों के दाैरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-5 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है। वहीं अधिकतम तापमान अगले 3-4 दिनों में 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने के आसार हैं।

मनाली-लेह सामरिक मार्ग पर अब 7 दिसंबर तक वाहनों की आवाजाही जारी रहेगी। इस संबंध में उपायुक्त किरण भड़ाना ने अधिसूचना जारी कर दी। इससे पहले ब्लैक आइसिंग और बर्फबारी की आशंका के चलते 21 नवंबर से इस मार्ग को एहतियातन बंद कर दिया था। उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति ने लेह के डीसी और एसपी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद निर्णय लिया कि मौसम की स्थिति अनुकूल रहने के कारण मार्ग को 7 दिसंबर तक खोला जा सकता है। उपायुक्त ने बताया कि सड़क पर ट्रैफिक संचालन सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक होगा। डीसी ने कहा कि मौसम इनपुट, सड़क की स्थिति और लेह प्रशासन से समन्वय के बाद वाहनों की आवाजाही बहाल की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here