Home Himachal Weather बर्फबारी के बाद शीतलहर तेज, 15 जगहों पर पारा 5 डिग्री से...

बर्फबारी के बाद शीतलहर तेज, 15 जगहों पर पारा 5 डिग्री से नीचे—जानें आगे का मौसम

184
0
प्रदेश की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के बाद शीतलहर तेज हो गई है। राज्य के 15 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है।

हिमाचल प्रदेश की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के बाद शीतलहर तेज हो गई है। राज्य के 15 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। इनमें से ती स्थानों पर माइनस व एक जगह शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। शिमला सहित पूरे प्रदेश में आज माैसम साफ बना हुआ है। वहीं मंडी में हल्का कोहरा दर्ज किया गया है। 

जनजातीय क्षेत्र लाहौल में सोमवार सुबह मौसम के करवट बदलने से रोहतांग दर्रा और बारालाचा में ताजा बर्फबारी हुई। रोहतांग दर्रा में 12 और ग्रांफू में 5 सेंटीमीटर तक बर्फबारी दर्ज हुई। बर्फबारी से कुल्लू और लाहौल में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। वहीं, कोकसर और चंद्रा घाटी में फाहे गिरे।  मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पूरे प्रदेश में 13 दिसंबर तक माैसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 13 दिसंबर को एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसके प्रभाव से 14 दिसंबर को ऊंचे पहाड़ी इलाकों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 

शिमला में न्यूनतम तापमान 9.0, सुंदरनगर 3.1, भुंतर 2.6, कल्पा 0.0, धर्मशाला 8.6, ऊना 5.7, पालमपुर 5.0, सोलन 3.8, मनाली 2.7, कांगड़ा 5.5, मंडी 4.3, बिलासपुर 4.8, हमीरपुर 3.8, कुफरी 5.6, कुकुमसेरी -6.1, नारकंडा 3.0, भरमाैर 5.0, रिकांगपिओ 2.5, बरठीं 2.4, पांवटा साहिब 10.0, सराहन 4.0, देहरा गोपीपुर 7.0, ताबो -4.4 व बजाैरा में 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति और लद्दाख की सीमाओं को जोड़ने वाले 16,800 फीट ऊंचा शिंकुला दर्रा ताजा बर्फबारी के बाद पर्यटकों की पहली पसंद बन गया है। यहां करीब आधा फीट बर्फ जमी है। लाहौल-स्पीति प्रशासन ने फोर बाई फोर वाहनों के लिए शिंकुला टॉप खोल दिया है। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here