Home Himachal Weather हिमाचल में शीतलहर की दस्तक, 12 स्थानों पर न्यूनतम तापमान माइनस में,...

हिमाचल में शीतलहर की दस्तक, 12 स्थानों पर न्यूनतम तापमान माइनस में, जानें अगले एक सप्ताह का मौसम

142
0
प्रदेश में बीती रात इस सर्दी के सीजन की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। राज्य के 12 स्थानों पर न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया है।

हिमाचल प्रदेश में बीती रात इस सर्दी के सीजन की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। राज्य में औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहा। मंडी, कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर), पालमपुर और बरठीं में शीतलहर चली। राज्य के 12 स्थानों पर न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया है। कुकुमसेरी का रात का पारा इस सीजन में पहली बार माइनस 11.2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। पांवटा व देहरागोपीपुर को छोड़कर राज्य के सभी भागों में रात का पारा 5 डिग्री सेल्सियस से कम चल रहा है। शिमला में भी शीतलहर का असर देखा जा रहा है। रात का पारा शून्य से नीचे जाने की वजह से जगह-जगह पानी ठोस बर्फ में तब्दील हा रहा है। ठंड के चलते केलांग में एचआरटीसी की बसें स्टार्ट नहीं हुईं। 

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पूरे प्रदेश में 14 जनवरी तक माैसम साफ बना रहेगा। वहीं आगामी 12 जनवरी तक सात जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर में सुबह और देर रात के समय कुछ जगहों पर घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट है। वहीं कुछ भागों में आज और कल शीतलहर चलने का येलो अलर्ट है। आज राजधानी शिमला अन्य भागों में धूप खिली हुई है। उधर, सोलंगनाला से लेकर अटल टनल व कोकसर में बर्फ देखने बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे। बारिश नहीं होने से पहाड़ी भागों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक ठिठुरन बढ़ गई है। 

शिमला में न्यूनतम तापमान 2.2, सुंदरनगर -0.6, भुंतर -1.3, कल्पा -3.6, धर्मशाला 3.5, ऊना 6.0, नाहन 4.8, पालमपुर 0.0, सोलन -1.8, मनाली -1.4, कांगड़ा 0.6, मंडी 1.0, बिलासपुर 2.5, हमीरपुर 1.4, जुब्बड़हट्टी 4.0, कुफरी -0.8, कुकुमसेरी -11.2, नारकंडा -1.6, रिकांगपिओ -1.3, सेऊबाग -1.5, बरठीं 3.1, कसाैली 3.8, पांवटा साहिब 7.0, सराहन 4.3, देहरागोपीपुर 6.0, ताबो -8.9, नेरी 3.5, व बजाैरा में -0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here