Home डेली न्यूज़ Himachal News: एचआरटीसी बस में टिकट को लेकर विवाद, युवती ने कंडक्टर...

Himachal News: एचआरटीसी बस में टिकट को लेकर विवाद, युवती ने कंडक्टर को जड़ा थप्पड़

62
0
जिला हमीरपुर में बस में सफर कर रही एक युवती ने टिकट मांगने पर परिचालक को थप्पड़ मार दिया। पढ़ें पूरी खबर...

एचआरटीसी हमीरपुर डिपो की बस में लड़की से टिकट मांगने पर विवाद हो गया। बस में सफर कर रही एक युवती ने टिकट मांगने पर परिचालक को थप्पड़ मार दिया। परिचालक ने निगम प्रबंधन को इसकी शिकायत दी है। बस घंघोट से हमीरपुर आ रही थी। एक युवती ने कानों में इयरफोन लगाए हुए थे। परिचालक बार-बार टिकट मांग रहा था, लेकिन प्रतिक्रिया न मिलने पर उसने कथित तौर पर युवती का ध्यान आकर्षित करने के लिए उसके कंधे पर हाथ रखा। इसी बात पर युवती भड़क गई और उसने परिचालक को थप्पड़ जड़ दिया।

इसके चलते बस बीच रूट पर ही रुक गई। परिचालक ने इसकी सूचना निगम प्रबंधन को दी। मौके पर निगम प्रबंधन के अधिकारी पहुंचे। यात्रियों से भी इस घटना की जानकारी ली गई। इसके बाद मौके पर युवती के अभिभावकों को भी बुलाया गया। अभिभावक युवती को अपने साथ लेकर चले गए। हालांकि पुलिस में अभी इसकी शिकायत नहीं हुई है। हिमाचल पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक राहुल कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली थी। मामले में जानकारी जुटाई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here