Home himachal disaster शिमला: हिमलैंड में भूस्खलन, सेंट एडवर्ड स्कूल दो दिन बंद, भवन खाली...

शिमला: हिमलैंड में भूस्खलन, सेंट एडवर्ड स्कूल दो दिन बंद, भवन खाली करवाया

280
0

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में लगातार बारिश से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। बीती रात हिमलैंड स्थित सर्कुलर रोड पर आधी रात करीब 2 बजे भारी भूस्खलन हुआ। इस दौरान मलबा गिरने से सड़क पूरी तरह अवरुद्ध हो गई और पास के एक भवन पर खतरा मंडराने लगा। एहतियात के तौर पर प्रशासन ने भवन को तुरंत खाली करवा दिया।

भूस्खलन के कारण यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। छोटा शिमला और बीसीएस-खलीनी रूट की बसें केवल टॉलैंड तक ही पहुंच सकीं, जबकि पुराना बस स्टैंड से चलने वाली कुछ बसें टिंबर हाउस तक सीमित रहीं। मजबूरन यात्रियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और मरीजों को पैदल ही सफर करना पड़ा।

बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त शिमला ने आदेश जारी किए हैं कि सेंट एडवर्ड स्कूल 19 और 20 सितंबर को बंद रहेगा। इस दौरान शिक्षकों और प्रशासनिक कर्मचारियों को भी स्कूल आने से छूट दी गई है, हालांकि सभी कक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से संचालित की जाएंगी।

प्रशासन और लोक निर्माण विभाग ने सड़क बहाली का कार्य शुरू कर दिया है, लेकिन लगातार हो रही बारिश से मुश्किलें बनी हुई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here