Home Himachal News  वाकनाघाट में बनेंगी दवाइयां और कलपुर्जे, प्लॉट आवंटन पूरा

 वाकनाघाट में बनेंगी दवाइयां और कलपुर्जे, प्लॉट आवंटन पूरा

336
0

वाकनाघाट में दवाइयों और कलपुर्जों का निर्माण शुरू, प्लॉट आवंटन पूरा

सोलन। हिमाचल प्रदेश के नए औद्योगिक क्षेत्र वाकनाघाट में उद्योग विभाग ने प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया पूरी कर ली है। इस क्षेत्र में दवाइयों और कलपुर्जों के निर्माण की यूनिटें स्थापित की जा रही हैं। खास बात यह है कि इन उद्योगों के लगने से प्रदेश के युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

विभाग की ओर से औद्योगिक क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं देने के लिए सड़क मार्ग को दुरुस्त किया गया है, जिससे सामान लाने-ले जाने में कठिनाई न हो। इसके अलावा स्ट्रीट लाइटें भी लगाई गई हैं और क्षेत्र को अलग पहचान दिलाने के लिए कई अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई गई हैं।

अब तक सात उद्योग मालिकों ने यहां प्लॉट खरीदे हैं। इनमें से चार यूनिट में उत्पादन कार्य हाल ही में शुरू हो गया है, जबकि एक अन्य उद्योग ने यूनिट स्थापित कर दी है और एक माह में उत्पादन शुरू करेगा। बाकी उद्योगों में भी स्थापना का कार्य जारी है।

गौरतलब है कि प्रथम चरण में वाकनाघाट औद्योगिक क्षेत्र में 23 प्लॉट तैयार किए गए थे, जिनमें से लगभग सभी का आवंटन हो चुका है। कई फर्मों ने अपनी उत्पादन क्षमता के अनुसार एक से अधिक प्लॉट लिए हैं। औद्योगिक इकाइयों के शुरू होने से प्रदेश के हजारों युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद है, जिससे बेरोजगारी दर में गिरावट आएगी।

सुरेंद्र ठाकुर, महाप्रबंधक उद्योग विभाग, सोलन ने बताया कि “वाकनाघाट में प्लॉट का आवंटन पूरा कर दिया गया है। चार फार्म ने उत्पादन कार्य शुरू कर दिया है, जबकि अन्य यूनिटें भी जल्द शुरू हो जाएंगी।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here