Home Himachal News Himachal: एक बीघा में सेब के पौधे लगाने पर बागवानों को मिलेगा...

Himachal: एक बीघा में सेब के पौधे लगाने पर बागवानों को मिलेगा आठ लाख तक का कर्ज

51
0
योजना में एक बीघा भूमि पर आठ लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि बागवान आधुनिक तकनीक अपनाकर अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकें।

हिमाचल प्रदेश में उच्च सघनता सेब बागवानी को बढ़ावा देने के लिए किसानों को बड़ी राहत दी जा रही है। योजना में एक बीघा भूमि पर आठ लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि बागवान आधुनिक तकनीक अपनाकर अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकें। उच्च सघनता पद्धति में पारंपरिक बगीचों की तुलना में अधिक संख्या में पौधे लगाए जाते हैं और वैज्ञानिक प्रबंधन अपनाया जाता है। इससे कम समय में बेहतर और गुणवत्तापूर्ण उत्पादन संभव होता है। शुरुआती वर्षों में निवेश अधिक होने के कारण किसानों को ऋण पर अनुग्रह अवधि यानी मोरटोरियम की सुविधा भी दी जा रही है।

इस संबंध में बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि राज्य सहकारी बैंक के माध्यम से एक बीघा में आठ लाख तक का कर्ज दिलाया जा रहा है और इसमें तीन साल तक मोरटोरियम की सुविधा भी दी जा रही है, यानी तीन साल तक किसानों को कर्ज की अदायगी नहीं करनी है। बागवानी विभाग भी किसानों को हाई डेंसिटी में लगाने के लिए पौधे उपलब्ध करवाने का प्रयास कर रहा है। कुछ कंपनियों के साथ बातचीत चल रही है। आने वाले समय में बागवानी विभाग बागवानों को अच्छा और रियायती प्लांट मटेरियल भी उपलब्ध करवाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here