Home Himachal Weather Weather Alert: हिमाचल के पहाड़ों में बर्फबारी का दौर शुरू—क्या आपके इलाके...

Weather Alert: हिमाचल के पहाड़ों में बर्फबारी का दौर शुरू—क्या आपके इलाके में भी असर?

23
0
हिमाचल प्रदेश में मार्च के महीने में भी मौसम एकदम ठंडा बना हुआ है। वहीं, मंगलवार और बुधवार को प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। जानें विस्तार से...

बदले मौसम के बीच सोमवार को रोहतांग दर्रा सहित लाहौल और मनाली की ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ। कुल्लू में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। राजधानी शिमला में शाम को ओलावृष्टि हुई। मंगलवार और बुधवार को प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। अन्य जिलों में मौसम साफ बना रहेगा। 26 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से कई जगह बारिश-बर्फबारी और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 27-28 को मौसम साफ रहने की संभावना है। 29 मार्च को दोबारा बादल बरसने का पूर्वानुमान है।

सोमवार को राजधानी शिमला में सुबह के समय बादल छाए रहे। दिन में धूप खिली। शाम को शहर में एकाएक मौसम बदलने से ओलावृष्टि हुई। उधर, अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल व सिस्सू में पर्यटकों ने बर्फ के गिरते फाहों के बीच मस्ती की। बीआरओ ने सोमवार को अटल टनल से कोकसर की तरफ बर्फ हटाने का काम शुरू किया।

मौसम के अचानक बदले मिजाज ने कुल्लू जिले में जनजीवन प्रभावित कर दिया है। बारिश और बर्फबारी के चलते जहां 30 सड़कें बंद हो गई हैं, वहीं 15 से अधिक गांव अंधेरे में डूब गए हैं। जिला चंबा में सुबह के समय धूप खिली लेकिन, दोपहर बाद बारिश का दौरा जिला मुख्यालय में शुरू हो गया।

जनजातीय क्षेत्र भरमौर व पांगी की ऊंची चोटियों में पांच-पांच सेंटीमीटर तक हिमपात हुआ। सरकाघाट और जोगिंद्रनगर में अधिक बारिश हुई। जिला मुख्यालय मंडी सहित पधर और बल्ह घाटी में हल्की बूंदाबांदी हुई। रविवार रात को ताबो में न्यूनतम तापमान माइनस 0.4, कुकुमेसरी में 0.8, कल्पा में 2.6, कुफरी में 5.4, मनाली में 6.2, शिमला में 8.2, धर्मशाला में 8.9, सोलन-बिलासपुर में 10.0, मंडी में 12.3, ऊना में 12.4 और कांगड़ा में 12.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

अधिकतम तापमान… ऊना में अधिकतम तापमान 29.4, कांगड़ा 26.4 मंडी 25.6, नाहन 25.1, धर्मशाला 23.0 शिमला 18.5, मनाली 16.5, कल्पा में 15.7, केलांग में 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में तापमान 30 डिग्री से ऊपर नहीं है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here