Home Himachal News कौन बनेंगे नए वोटर? हिमाचल में 20 हजार नाम जुड़ने से बदल...

कौन बनेंगे नए वोटर? हिमाचल में 20 हजार नाम जुड़ने से बदल सकता है समीकरण

27
0
प्रदेश में अब नए वोट नहीं बनेंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने 1 अप्रैल तक 18 वर्ष की आयु पूरा कर चुके युवाओं को मतदाता पहचानपत्र बनाने का मौका दिया था।

हिमाचल प्रदेश में अब नए वोट नहीं बनेंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने 1 अप्रैल तक 18 वर्ष की आयु पूरा कर चुके युवाओं को मतदाता पहचानपत्र बनाने का मौका दिया था। समय की कमी के चलते अब नए वोटर बनाने के बजाय 20 अप्रैल तक अपीलें सुनी जाएंगी। 24 अप्रैल को मतदाताओं की अंतिम सूची जारी हो जाएगी। हिमाचल में 20 हजार नए वोटर बढ़ने की संभावना है। ऐसे में प्रदेश में मतदाताओं का आंकड़ा 55.39 लाख तक पहुंच सकता है। जिला निर्वाचन अधिकारियों की ओर से पुनरीक्षण के दौरान प्राप्त सभी आवेदनों की जांच-पड़ताल का कार्य तेजी से जारी है।

जिन आवेदनों में त्रुटियां पाई जा रही हैं, उन्हें सुधारने के लिए संबंधित आवेदकों से संपर्क किया जा रहा है। इसके अलावा मृतकों और स्थानांतरित हो चुके मतदाताओं के नाम भी सूची से हटाने की प्रक्रिया अपनाई गई है। प्रारंभिक आंकड़ों के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि अंतिम मतदाता सूची में कुल मतदाताओं की संख्या 55.39 लाख तक पहुंच सकती है। राज्य निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि 24 अप्रैल को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी जाएगी। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव सुरजीत राठौर ने बताया कि नए वोटर बनाने के लिए लोगों को मौका दिया गया था। समय की कमी के चलते अब नए वोटर नहीं बना सकेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here