Home Himachal Weather हिमाचल में फिर बिगड़ने वाला है मौसम, कई इलाकों पर मंडरा रहा...

हिमाचल में फिर बिगड़ने वाला है मौसम, कई इलाकों पर मंडरा रहा खतरा, जानें पूरी खबर

40
0
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शनिवार और रविवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

राज्य के कई हिस्सों में अगले छह दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शनिवार और रविवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। 22 और 25 जून को भी कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 23 और 24 जून को अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश का अनुमान है।

प्रदेश में शुक्रवार को मौसम मिला-जुला रहा। रोहतांग दर्रा में बर्फ के फाहे गिरे। लाहौल की चंद्राघाटी, कुल्लू और राजधानी शिमला में बारिश हुई। उधर, ऊना, हमीरपुर और कांगड़ा जिलों में शुक्रवार को बादल छाए रहे। ऊना में दोपहर बाद मौसम साफ होने पर उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हुए।

अगले दो से तीन दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ भी सकता है। अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।

  • ऊना 37.4
  • नेरी 35.0
  • बरठीं 33.7
  • मंडी 32.6
  • नाहन 32.0
  • कांगड़ा 30.1
  • सोलन 30.0
  • धर्मशाला 30.0
  • चंबा 29.4
  • शिमला 25.0
  • मनाली 23.4

पोवारी में शौंगटोंग पावर प्रोजेक्ट की बैराज साइट पर भूस्खलन
किन्नौर के पोवारी में शौंगटोंग पावर प्रोजेक्ट की बैराज साइट पर भारी भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन के दौरान कई पेड़ गिर गए, जबकि साइट पर काम कर रहे मजदूरों ने भाग कर अपनी जान बचाई। भूस्खलन होने से पेट्रोल पंप मालिक की करोड़ों की संपति खतरे की जद में आ गई है। 

यह घटना शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे हुई। बैराज साइट पर निर्माण कार्य चल रहा था। इसी बीच अचानक भूस्खलन होना शुरू हो गया। वहीं, चिड़गांव तहसील की ग्राम पंचायत पेखा के अंबोट क्षेत्र में वीरवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से पांच मवेशियों की मौत हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here