Home H.P. GOVT विधानसभा परिसर बना सियासी अखाड़ा, आमने-सामने दिखे सत्ता और विपक्ष… तख्तियों के...

विधानसभा परिसर बना सियासी अखाड़ा, आमने-सामने दिखे सत्ता और विपक्ष… तख्तियों के साथ प्रदर्शन से बढ़ा तनाव, देखें

17
0
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल ने हाथों में तख्तियां लेकर विधानसभा परिसर में भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया। वहीं, दूसरी तरफ कार्यवाही शुरू होने से पहले भाजपा विधायक दल ने भी विधानसभा परिसर में हाथों में तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

मानसून सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू होने से पहले सत्तापक्ष और विपक्ष विधानसभा परिसर में आमने-सामने हुए। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल ने हाथों में तख्तियां लेकर विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया। इस दाैरान सत्तापक्ष ने भाजपा पर राष्ट्रगान के अपमान का आरोप लगाया। इस दाैरान कांग्रेस विधायकों ने पेपर चोर कहां मिलेंगे, बीजेपी के दफ्तर में… जैसे नारे भी लगाए।

वहीं, दूसरी तरफ कार्यवाही शुरू होने से पहले भाजपा विधायक दल ने भी विधानसभा परिसर में हाथों में तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दाैरान भाजपा विधायकों ने पंचायती राज संस्थाओं का राजनीतिक शोषण करने, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनाव लटकाने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। 

इसके बाद सदन की दूसरे दिन की बैठक 11 बजे दिवंगत पूर्व विधायकों के शोकोद्गार से शुरू हुई।  पहले सीएम, उसके बाद नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और उनके बाद मंत्री व अन्य विधायकों ने दिवंगत पूर्व विधायकों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here