Home Himachal News हिमाचल बिजली बोर्ड के हजारों पेंशनरों के लिए बड़ी राहत! खाते में...

हिमाचल बिजली बोर्ड के हजारों पेंशनरों के लिए बड़ी राहत! खाते में आने वाली है बची हुई रकम, अधिसूचना जारी…

9
0

शिमला। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड के 2016 से पहले सेवानिवृत्त कर्मचारियों और पारिवारिक पेंशनरों के लिए बड़ी राहत की खबर है। बिजली बोर्ड प्रबंधन ने संशोधित पेंशन का बचा हुआ 100 फीसदी एरियर जारी करने की अधिसूचना जारी कर दी है। इससे करीब 5,659 पेंशनरों को लाभ मिलेगा।

बोर्ड की ओर से पहले अलग-अलग चरणों में संशोधित पेंशन एरियर का भुगतान किया जा चुका है। इसके बाद भी जिन पेंशनरों की एरियर राशि बाकी रह गई थी, अब उसका भी भुगतान किया जाएगा। इस भुगतान के बाद पात्र पेंशनरों का संशोधित पेंशन एरियर बकाया शून्य हो जाएगा।

संबंधित अधिकारियों को दिए गए निर्देश

बोर्ड प्रबंधन ने सभी पेंशन वितरण अधिकारियों और संबंधित बैंकों को निर्देश दिए हैं कि पात्र पेंशनरों की बची हुई एरियर राशि निकालकर उनके बैंक खातों में वितरित की जाए।

हालांकि, पेंशनरों को सकल एरियर की पूरी राशि सीधे खाते में नहीं मिलेगी। भुगतान से पहले निर्धारित मदों की कटौती और समायोजन किया जाएगा।

एरियर में इन राशियों का होगा समायोजन

बकाया एरियर में से अंतरिम राहत (आईआर) की पहली से चौथी किस्त और महंगाई राहत (डीआर) की 12 किस्तों का समायोजन किया जाएगा। इसके अलावा यदि किसी पेंशनर से कोई अन्य राशि वसूल की जानी है, तो उसे भी एरियर की रकम से काटा जाएगा।

इन सभी कटौतियों और समायोजन के बाद जो नेट राशि बचेगी, वही पेंशनर के बैंक खाते में जारी की जाएगी।

इस फैसले से लंबे समय से संशोधित पेंशन एरियर की शेष राशि का इंतजार कर रहे बिजली बोर्ड के हजारों पेंशनरों को राहत मिलने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here