Home Himachal News चंबा में किराये के कमरे पर SIU की दबिश, 7.59 ग्राम चिट्टे...

चंबा में किराये के कमरे पर SIU की दबिश, 7.59 ग्राम चिट्टे के साथ अमृतसर का व्यक्ति गिरफ्तार

35
0

चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस की एसआईयू (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट) टीम ने मुगला में एक किराये के कमरे से 7.59 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने मौके से 5300 रुपये नकद, एक सिरिंज और अन्य सामान भी कब्जे में लिया है। इस मामले में पंजाब के अमृतसर निवासी 36 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार, एसआईयू टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि मुगला में डीएवी स्कूल के समीप स्थित एक किराये के कमरे में नशीला पदार्थ रखा गया है। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर गगन की अगुवाई में टीम ने मौके पर दबिश दी। कमरे की तलाशी लेने पर पुलिस को 7.59 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इसके अलावा 5300 रुपये नकद और एक सिरिंज भी मिली, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजन महाजन (36) निवासी मकान नंबर 169, सिंह कॉलोनी, पालम विहार, अमृतसर (पंजाब) के रूप में हुई है। कार्रवाई के दौरान मुख्य आरक्षी योगराज सहित एसआईयू टीम के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस बरामद नशीले पदार्थ से जुड़े अन्य पहलुओं और संभावित नेटवर्क की जांच कर रही है।

पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने कहा कि चंबा जिले में नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here