मेडिकल कालेजों की एमरजेंसी में सुपर स्पेशलिस्ट देंगे ड्यूटी, IGMC, टांडा-नेरचौक-हमीरपुर के लिए 32 पद सृजित
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की घोषणा के बाद कैबिनेट में हुए फैसले के अनुसार अब राज्य के मेडिकल कालेजों के एमरजेंसी विभाग में सुपर स्पेशलिस्ट डाक्टर तैनात होंगे। राज्य सरकार ने चार मेडिकल कालेजों के चार विभागों से 32 पद एमरजेंसी मेडिसन विभाग में ट्रांसफर करने के आदेश जारी किए हैं। प्रदेश सरकार के चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग ने राज्य के चार सरकारी मेडिकल कालेजों में सुपर स्पेशलिटी के 32 सहायक प्रोफेसर पदों को आपातकालीन चिकित्सा विभागों में शिफ्ट करने का निर्णय लिया है। इस आदेश के तहत आईजीएमसी, टीएमसी, मेडिकल कालेज नेरचौक और हमीरपुर के कार्डियोलॉजी, न्यूरो सर्जरी, यूरोलॉजी और गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों को अब आपातकालीन चिकित्सा विभाग के अधीन किया गया है। सरकार ने कार्डियोलॉजी, न्यूरो सर्जरी, यूरोलॉजी और गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों में पहले से सहायक प्रोफेसर सुपर स्पेशलिटी के कुल 32 पदों को अब आपातकालीन चिकित्सा विभाग के तहत स्थानांतरित कर दिया है।
बता दें कि अधिसूचना के अनुसार इंदिरा गांधी मेडिकल कालेज आईजीएमसी में 12 पद, डा. राजेंद्र प्रसाद सरकारी मेडिकल कालेज टांडा में 10 पद, श्री लाल बहादुर शास्त्री सरकारी मेडिकल कॉलेज नेरचौक








