Home H.P. GOVT परागपुर में आज राज्यस्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह, सीएम कर सकते हैं...

परागपुर में आज राज्यस्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह, सीएम कर सकते हैं DA की घोषणा

95
0
Himachal Statehood Day 2026: हिमाचल प्रदेश सरकार आज रविवार को 56वां पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह आज कांगड़ा जिले के परागपुर में आयोजित करने जा रही है। आज सीएम डीए की किस्त की घोषणा कर सकते हैं।

राज्यस्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह परागपुर में रविवार को होगा। इस अवसर पर प्रदेश के कर्मचारियों और अन्य वर्गों की नजरें मुख्यमंत्री के भाषण पर टिकी हैं। सीएम डीए की किस्त की घोषणा कर सकते हैं। मौसम खराब होने के कारण सीएम सुक्खू हेलिकॉप्टर से कांगड़ा के लिए उड़ान नहीं भर सके। वह शनिवार को सड़क से ही कांगड़ा के लिए रवाना हुए।

शनिवार को बयान जारी कर मुख्यमंत्री ने 56वें पूर्ण राज्यत्व दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। अपने संदेश में कहा कि पूर्ण राज्यत्व दिवस हिमाचल प्रदेश की गौरवशाली यात्रा, ऐतिहासिक संघर्षों और एकजुटता का जीवंत प्रतीक है। यह दिवस हमें अपने स्वर्णिम अतीत से प्रेरणा लेने तथा प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य के लिए नए संकल्प अपनाने का अवसर प्रदान करता है।

कहा कि राज्य सरकार मिशन मोड में कार्य करते हुए प्रदेश की आर्थिक संरचना को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे हरित एवं समृद्ध हिमाचल के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाएं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनसहयोग, पारदर्शी प्रशासन और जनकल्याणकारी नीतियों के माध्यम से हिमाचल प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा और राष्ट्र निर्माण में सशक्त योगदान देगा।

यह रहेगी कार्यक्रमों की रूपरेखा
मुख्यमंत्री सक्खू सुबह 11 बजे समारोह स्थल पर पहुंचेंगे। 11 बजकर 2 मिनट पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे तथा राष्ट्रीय गान होगा। 11 बजकर 5 मिनट पर मुख्यमंत्री परेड का निरीक्षण करेंगे। 11 बजकर 10 मिनट पर मार्च पास्ट शुरू होगा। 11 बजकर 20 मिनट पर मुख्यमंत्री संबोधित करेंगे तथा उसके उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा।

उप मुख्यमंत्री ने 56वें पूर्ण राज्यत्व दिवस पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचल प्रदेश के 56वें पूर्ण राज्यत्व दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं। 25 जनवरी 1971 से राज्य की यात्रा को याद करते हुए, उप-मुख्यमंत्री ने उन दूरदर्शी नेताओं और मेहनती नागरिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने हिमाचल को देश भर के पहाड़ी राज्यों के लिए विकास का एक रोल मॉडल आदर्श बना दिया।

उप मुख्यमंत्री ने समान विकास सुनिश्चित करने और कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने की सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने युवाओं से राज्य के गौरवशाली इतिहास से प्रेरणा लेने और हिमाचल प्रदेश को एक आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य बनाने की दिशा में सक्रिय रूप से योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने सभी निवासियों के लिए शांति, प्रगति और सद्भाव की कामना की। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here