Home Himachal News नम्होल के समीप बड़ा हादसा: निजी बस खाई में पलटी, चार लोग...

नम्होल के समीप बड़ा हादसा: निजी बस खाई में पलटी, चार लोग घायल

50
0
हादसे में बस चालक, परिचालक सहित चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए एम्स बिलासपुर लाया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के नम्होल के समीप बुधवार देर रात एक निजी बस सड़क से फिसलकर करीब 10 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में बस चालक, परिचालक सहित चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए एम्स बिलासपुर लाया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार रात को 112 हेल्पलाइन के माध्यम से पुलिस थाना को सूचना मिली कि नम्होल के पास न्यू प्रेम निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां बस सड़क से नीचे खाई में गिरी हुई पाई गई।

हादसे के समय बस में चालक, परिचालक और तीन सवारियां मौजूद थीं। मौके पर दो सवारियां मिलीं, जबकि एक सवारी वहां से जा चुकी थी। दुर्घटना में चालक, परिचालक और दो सवारियों को चोटें आईं, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए एम्स बिलासपुर पहुंचाया गया। घायल रिशु पुत्र उधो राम निवासी गांव कुसवाड़ हमीरपुर के बयान पर पुलिस ने बस चालक महेंद्र सिंह पुत्र सालो राम, निवासी रजौल कांगड़ा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दुर्घटना में सभी घायलों को मामूली चोटें आई हैं। यात्री नितिन ठाकुर पुत्र रत्न चंद को छोड़कर अन्य सभी को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here