Home Himachal Weather हिमाचल में 10 नवंबर से बदलेगा मौसम! चार दिन बारिश-बर्फबारी के आसार,...

हिमाचल में 10 नवंबर से बदलेगा मौसम! चार दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, इस जिले में माइनस पहुंचा पारा

66
0

हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। प्रदेश में ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है और अब बारिश-बर्फबारी की संभावना ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 10 नवंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इसके चलते प्रदेश के कई हिस्सों में अगले चार दिनों तक बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं।

फिलहाल प्रदेश की राजधानी शिमला समेत कई क्षेत्रों में धूप खिली हुई है। दिन के समय तापमान सामान्य बना हुआ है, लेकिन सुबह और शाम के समय ठंड का असर बढ़ने लगा है। खासकर जनजातीय और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

10 से 13 नवंबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के पूर्वानुमान के अनुसार 10 और 11 नवंबर को प्रदेश के कुछ भागों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं 12 और 13 नवंबर को कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। हालांकि, मौसम विभाग की ओर से इस अवधि के लिए फिलहाल कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

कुकुमसेरी में माइनस में पहुंचा पारा

प्रदेश में ठंड का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं केलांग और ताबो में न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान:

  • शिमला – 10.0°C
  • सोलन – 7.8°C
  • मनाली – 5.7°C
  • कल्पा – 3.6°C
  • धर्मशाला – 12.2°C
  • ऊना – 13.6°C
  • मंडी – 9.9°C
  • कांगड़ा – 11.6°C
  • कुफरी – 8.8°C
  • केलांग – 0.1°C
  • ताबो – 0.1°C
  • कुकुमसेरी – माइनस 2.5°C

अब ऐसे में 10 नवंबर से मौसम में होने वाले बदलाव पर सभी की नजरें टिकी हैं। खासकर ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने से ठंड और बढ़ सकती है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में बारिश के चलते तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here