

तिब्बत के आध्यात्मिक गुरु 14वें दलाई लामा की दीर्घायु के लिए बुधवार को विशेष प्रार्थना समारोह का आयोजन मैकलोडगंज स्थित मुख्य तिब्बती मंदिर त्सुग्लाखांग में किया गया। इस समारोह का आयोजन ल्होखा सांस्कृतिक एवं कल्याण संघ, नामग्याल इंस्टीट्यूट इथाका तथा विश्वभर के युवा तिब्बतियों की ओर से संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम के दौरान दलाई लामा के स्वास्थ्य और दीर्घायु की मंगलकामनाओं के साथ गहन श्रद्धा और भक्ति भाव से प्रार्थनाएं अर्पित की गईं।







