Home Accident शोघी में एचआरटीसी और निजी बस में टक्कर, सोनू बंगला के पास...

शोघी में एचआरटीसी और निजी बस में टक्कर, सोनू बंगला के पास सीमेंट से भरा ट्रक खााई में गिरा

327
0
शोघी में शनिवार सुबह एचआरटीसी व निजी वोल्वो बस में टक्कर हो गई। हादसे में किसी यात्री को चोटें नहीं आई हैं।

राजधानी शिमला के  शोघी में शनिवार सुबह एचआरटीसी व निजी वोल्वो बस में टक्कर हो गई। हादसे में किसी यात्री को चोटें नहीं आई हैं। जानकारी के अनुसार एचआरटीसी की बस यात्रियों को लेकर सोलन जा रही थी। इसी बीच सामने से आई निजी बस से टक्कर हो गई। बस में सवार किसी भी यात्री को चोटें नहीं आई हैं। घटना सुबह करीब 9:00 से 9:30 के बीच की है। इस दौरान दोनों तरफ जाम लगा रहा।

वहीं सुबह तारादेवी और शोघी के बीच सोनू बंगला के पास एक सीमेंट से भरा ट्रक हादसे का शिकार हो गया। ट्रक सड़क से नीचे खाई में गिरा गया। ट्रक में चालक सहित दो लोग सवार थे और दोनों को चोटें आई हैं। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here