Home himachal disaster हिमाचल में आफत की बारिश, सात जिलों में अलर्ट

हिमाचल में आफत की बारिश, सात जिलों में अलर्ट

324
0

हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश और भूस्खलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने रविवार को सात जिलों – हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

मुख्य नुकसान

  • बिलासपुर: बादल फटने से खेतों और सड़कों पर मलबा, सात वाहन चपेट में।
  • मंडी: आठ घर क्षतिग्रस्त, 30 से अधिक परिवार प्रभावित।
  • चंबा: 23 घरों में मलबा, सात गोशालाएं टूटीं, चार मवेशियों की मौत।
  • हमीरपुर: 15 मकान और आठ गोशालाएं ढहीं, दो लोग दबे लेकिन सुरक्षित बचा लिए गए।

हालात

  • तीन नेशनल हाईवे और 550 से ज्यादा सड़कें बंद।
  • 260 से अधिक ट्रांसफार्मर और 300 पेयजल योजनाएं ठप।
  • कई इलाकों में लोगों का पलायन शुरू

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here