Home Himachal Weather हिमाचल में बारिश-बर्फबारी का दाैर थमा, अब प्रदेश में इतने दिनों तक...

हिमाचल में बारिश-बर्फबारी का दाैर थमा, अब प्रदेश में इतने दिनों तक माैसम साफ रहने के आसार

153
0
लगातार बारिश-बर्फबारी के बाद गुरुवार को माैसम में सुधार आया है। धूप खिलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली है।

हिमाचल प्रदेश में लगातार चार दिन बारिश-बर्फबारी के बाद गुरुवार को माैसम में सुधार आया है। धूप खिलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली है। राजधानी शिमला में भी आज धूप खिलने के साथ हल्के बादल छाए हुए हैं। उधर, लाहौल-स्पीति में बर्फबारी के बाद कई जगह बिजली की आपूर्ति बंद है। बर्फबारी से क्षतिग्रस्त बिजली की तारों में फाल्ट ढूंढने के लिए बिजली बोर्ड ड्रोन की मदद ले रहा है। 

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 9 और 10 अक्तूबर को एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। इसके बाद 11 से 15 अक्तूबर तक माैसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। वहीं, अगले 4-5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 4-6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने के आसार हैं। उसके बाद अगले 4-5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी।  वहीं बीते 24 घंटे के दाैरान सराहन में 25.5, सांगला 12.8, मनाली 11.0, गोहर 10.0, कल्पा 7.6, रोहड़ू 7.0,भरमौर 6.5, रिकांगपिओ 6.0 व भुंतर में  5.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

पिछले 24 घंटों के दौरान कई स्टेशनों पर अधिकतम तापमान में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। हालांकि, अधिकांश स्टेशनों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 3-11 डिग्री सेल्सियस कम रहा। शिमला में न्यूनतम तापमान 9.8, सुंदरनगर 11.5, भुंतर 11.0, कल्पा 5.0, ऊना 11.2, नाहन 14.3, केलांग -1.0, पालमपुर 9.5, सोलन 10.4, मनाली 7.7, कांगड़ा 12.9, मंडी 13.1, बिलासपुर 14.5, हमीरपुर 12.3, जुब्बड़हट्टी 12.2, कुफरी 7.8, कुकुमसेरी -0.9, नारकंडा 5.5, भरमाैर 7.0, रिकांगपिओ 8.1, सेऊबाग 9.5, पांवटा साहिब 20.0, सराहन 10.5, ताबो 3.5 व बजाैरा में 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here