

लगातार गिरती बर्फ के बावजूद बीआरओ के 70 आरसीसी के जवानों ने सिर्फ 24 घंटे के भीतर 16,500 फीट ऊंचे बारालाचा दर्रे से बर्फ हटाकर मनाली-लेह सामरिक मार्ग को बहाल कर दिया है। 24 घंटे में बीआरओ ने दारचा से किलिंग सराय तक करीब 100 किलोमीटर मार्ग से बर्फ हटाई।। इस मिशन की अगुवाई 70 आरसीसी के ओसी लेफ्टिनेंट कर्नल तेजस मोरे ने खुद फील्ड में रहकर की। माइनस 10 डिग्री तापमान भी सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के जज्बे को पस्त नहीं कर सका।
हिमाचल प्रदेश में एक सप्ताह तक माैसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। राजधानी शिमला व आसपास भागों में भी आज धूप खिली हुई है। धूप खिलने से मैदानी व मध्य पर्वतीय क्षेत्रों के तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अुनसार राज्य में 11 से 17 अक्तूबर तक माैसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान कई स्टेशनों के न्यूनतम व अधिक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। अगले 4-5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। जबकि अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।
शिमला में न्यूनतम तापमान 11.5, सुंदरनगर 13.9, भुंतर 11.0, कल्पा 3.2, धर्मशाला 11.9, ऊना 14.0, नाहन 14.3, केलांग -1.0, पालमपुर 10.0, सोलन 12.4, मनाली 6.1, कांगड़ा 14.2, मंडी 15.6, बिलासपुर 17.0, हमीरपुर 14.7, जुब्बड़हट्टी 13.1, कुफरी 8.9, कुकुमसेरी 2.3, नारकंडा 6.5, भरमाैर 8.5, रिकांगपिओ 7.3, सेऊबाग 7.5, पांवटा साहिब 19.0, सराहन 9.7, ताबो 2.4 व बजाैरा में 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
क्षेत्र अधिकतम तापमान
हमीरपुर 31.9
ऊना 30.7
बिलासपुर 29.8
कांगड़ा 28.2
नाहन 27.5
धर्मशाला 26.0
मंडी 25.3
सोलन 23.4
मनाली 21.2
शिमला 19.8







