Home Himachal News हिमाचल में नई योजना- सरकार खरीदेगी धान, डिपुओं के जरिये जनता को...

हिमाचल में नई योजना- सरकार खरीदेगी धान, डिपुओं के जरिये जनता को मिलेगा चावल

194
0
किसानों से सरकार की ओर से केंद्रों में खरीदे जा रहे धान का डिपुओं में चावल उपलब्ध होगा। धान को खरीदने के बाद दो चावल मिल में रिफाइन के लिए भेजा जाएगा।

हिमाचल प्रदेश के किसानों से सरकार की ओर से केंद्रों में खरीदे जा रहे धान का डिपुओं में चावल उपलब्ध होगा। धान को खरीदने के बाद दो चावल मिल में रिफाइन के लिए भेजा जाएगा। इसके बाद चावल खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के गोदामों में पहुंचेगा। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने खरीद से लेकर चावल को गोदामों तक पहुंचाने का जिम्मा उठाया है। आगामी दिनों में डिपुओं में उपलब्ध होने वाला चावल भी प्रदेश  की मिट्टी में तैयार किया जाने वाला होगा। इससे किसानों को फायदा मिलेगा वहीं डिपुओं में ये चावल उपलब्ध होने से गुणवत्ता का भी ध्यान रहेगा। सरकार की ओर से निर्धारित दरों पर ही धान की खरीद दो केंद्रों पर की जा रही है। तीन अक्तूबर से धान की खरीद केंद्रों में की जा रही है।

किसानों से इस बार 2,389 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीद की जा रही है। उद्योग शेड मलपुर और मार्केट यार्ड नालागढ़ में धान खरीद केंद्र में खरीद तीन अक्तूबर से चली हुई है। किसानों की ओर से धान की खरीद के लिए ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल भी शुरू किया गया है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की जिला स्तरीय टीम रविवार को अचानक निरीक्षण करने के लिए नालागढ़ में दोनों खरीद केंद्रों पर पहुंची और अधिकारियों को निर्देश दिए। खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक श्रवण हिमालयन ने कहा कि मलपुर और नालागढ़ में धान खरीद केंद्र में कार्य चला हुआ है। इसका निरीक्षण रविवार को किया गया है। धान खरीद कर प्रदेश की ही चावल मिलों में भेजा जा रहा है, जहां पर चावल तैयार करने के बाद डिपुओं में उपलब्ध करवाया जाएगा।

प्रदेश में सिरमौर की एपीएमसी पांवटा साहिब में अब तक सबसे ज्यादा धान की खरीद हुई है। क्षेत्र के 556 किसानों ने कुल 2283.71 मीट्रिक टन धान मंडियों में बेचा है। इस दौरान 886 किसानों को 8.17 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई। वहीं, कांगड़ा की नगरोटा बगवां मंडी में सबसे कम चार किसानों ने 15.23 मीट्रिक टन धान बेचा है। कृषि उपज मंडी समिति जिला कांगड़ा के तहत चारों अनाज खरीद केंद्रों में अब तक 2101.21 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। इसमें फतेहपुर अनाज मंडी में सबसे अधिक धान पहुंचा है, जहां 108 किसानों ने 777.94 मीट्रिक टन धान बेचा। मीलवां में 94 किसानों ने 593.63 मीट्रिक टन, रियाली में 122 किसानों ने 714.41 मीट्रिक टन और नगरोटा बगवां में चार किसानों ने 15.23 मीट्रिक टन धान बेचा। कृषि उपज मंडी समिति जिला कांगड़ा के अध्यक्ष निशु मोंगरा ने बताया कि एपीएमसी की ओर से किसानों को बेहतर सुविधाएं 2 प्रदान की जा रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here