Home Himachal Weather शिमला से ज्यादा ठंडी हो रहीं ऊना, सोलन और सुंदरनगर की रातें,...

शिमला से ज्यादा ठंडी हो रहीं ऊना, सोलन और सुंदरनगर की रातें, जानिए 2 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम

180
0
प्रदेश के अधिकांश भागों में रात के तापमान में गिरावट देखी जा रही है। मैदानी जिलों में भी रात को ठंड बढ़ने लगी है।

हिमाचल प्रदेश के अधिकांश भागों में रात के तापमान में गिरावट देखी जा रही है। मैदानी जिलों में भी रात को ठंड बढ़ने लगी है।  ऊना, भुंतर, सोलन व सुंदरनगर, पालमपुर की बीत रात शिमला से ज्यादा ठंडी रही। प्रदेश की राजधानी शिमला सहित अन्य भागों में आज धूप खिली हुई है।

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पूरे प्रदेश में 2 नवंबर तक माैसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। वहीं, अगले 3-4 दिनों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। उधर, पोस्ट मानसून सीजन के दाैरान 1 से 27 अक्तूबर तक राज्य में सामान्य से 183 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई। इस दाैरान बिलासपुर में सामान्य से 635 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई।

शिमला में न्यूनतम तापमान 11.0, सुंदरनगर 10.7, भुंतर 9.0, कल्पा 3.8, धर्मशाला 12.0, ऊना 10.8, नाहन 15.6, केलांग -0.1, पालमपुर 10.0, सोलन 9.5, मनाली 6.7, कांगड़ा 12.3, मंडी 13.3, बिलासपुर 14.7, हमीरपुर 12.7, जुब्बड़हट्टी 14.2, कुफरी 9.5, कुकुमसेरी 0.4, नारकंडा 7.3, भरमाैर 9.8, रिकांगपिओ 6.9, सेऊबाग 7.2, बरठीं 14.0, पांवटा साहिब 18.0, सराहन 12.3, ताबो 1.4, देहरा गोपीपुर 14.0 व बजाैरा में 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here