Home Education घुमारवीं में बनेगी हिमाचल की पहली डिजिटल यूनिवर्सिटी, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश...

घुमारवीं में बनेगी हिमाचल की पहली डिजिटल यूनिवर्सिटी, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने किया 300 करोड़ प्रोजेक्ट का ऐलान

224
0

घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कसारू में हिमाचल की पहली डिजिटल यूनिवर्सिटी स्थापित होगी। इस यूनिवर्सिटी पर करीब 300 करोड़ रुपए की की राशि खर्च होगी। इस महत्त्वाकांक्षी परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है। शीघ्र ही इसका निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के तहत एक कार्यक्रम में यह ऐलान किया है। अब इस यूनिवर्सिटी का कार्य जल्द शुरू होगा। इसका लाभ स्थानीय लोगों के साथ ही हिमाचल के युवाओं को भी मिलेगा। घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के तहत कसारू में डिजिटल यूनिवर्सिटी की स्थापना से क्षेत्र के युवाओं को विश्वस्तरीय, सस्ती और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी। यूनिवर्सिटी में पारंपरिक विषयों के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सुरक्षा, डेटा साइंस, सेमीकंडक्टर, मशीन लर्निंग और उभरती प्रौद्योगिकियों पर आधारित उद्योग केंद्रित पाठ्यक्रम शुरू होंगे। यह परियोजना घुमारवीं क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास में मील का पत्थर साबित होगी।
बता दें कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा बजट सत्र के दौरान घुमारवीं में डिजिटल यूनिवर्सिटी खोलने की घोषणा की गई थी, जिसके चलते अब इस यूनिवर्सिटी को यहां खोलने के लिए प्रक्रिया जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here