Home Himachal Weather हिमाचल में बढ़ी सर्दी, 10 जगहों पर रात का तापमान 10 डिग्री...

हिमाचल में बढ़ी सर्दी, 10 जगहों पर रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे, जानिए अगले हफ्ते का मौसम हाल

339
0
प्रदेश के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इससे सुबह और शाम के समय ठंडक बढ़ गई है।

हिमाचल प्रदेश में ठंडक बढ़ गई है। प्रदेश के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इससे सुबह और शाम के समय ठंडक बढ़ गई है। राज्य में 10 स्थानों पर मंगलवार रात का पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। केलांग का न्यूनतम तापमान माइनस व कुकुमसेरी का शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान में भी कमी दर्ज की गई है। आज राजधानी शिमला सहित अन्य भागों में धूप खिली हुई है।

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पूरे प्रदेश 4 नवंबर तक माैसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। वहीं सुंदरनगर में मध्यम व मंडी में हल्का कोहरा दर्ज किया गया। उधर,  अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद, अगले 3-4 दिनों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। वहीं अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के आसार हैं। 

मौसम में आए बदलाव से मैदानी इलाकों ऊना, कांगड़ा, बिलासपुर और हमीरपुर में भी सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस की जा रही है।  मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप कुमार ने बताया कि अब राज्य में धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिमी हवाओं का प्रभाव बढ़ने लगा है, जो सर्दी के आगमन का संकेत है। नवंबर के पहले सप्ताह तक तापमान में दो से चार डिग्री की और गिरावट दर्ज की जा सकती है। 

शिमला में न्यूनतम तापमान 9.4, सुंदरनगर 11.5, भुंतर 9.1, कल्पा 3.8, धर्मशाला 13.8, ऊना 11.5, नाहन 14.8, केलांग -0.2, पालमपुर 9.5, सोलन 10.0, मनाली 5.4, कांगड़ा 12.6, मंडी 13.6, बिलासपुर 14.9, हमीरपुर 12.5, जुब्बड़हट्टी 12.0, कुफरी 7.1, कुकुमसेरी 0.2, नारकंडा 6.0, रिकांगपिओ 6.6, सेऊबाग 7.3, पांवटा साहिब 17.0, सराहन 12.7, ताबो 0.8, नेरी 14.8 व बजाैरा में 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 30.7, बिलासपुर में 28.7, धर्मशाला में 27.1, कांगड़ा में 27.0, नाहन में 26.3, मंडी में 24.7, सोलन में 24.5, शिमला में 19.8 और मनाली में 18.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here